मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के ग्राम भांड़ी में उल्टी-दस्त से पीड़ित ग्रामीणों से की मुलाकात
रायपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत भांड़ी में उल्टी-दस्त की समस्या से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। मंत्री राजवाड़े ने प्रभावित मरीजों से अस्पताल एवं घर जाकर हालचाल जाना और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
मंत्री राजवाड़े ने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभावी उपचार, पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता तथा पीड़ितों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि शासन-प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का स्वास्थ्य और सुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। ग्राम भांड़ी में बीमार ग्रामीणों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा तथा स्वच्छ पेयजल और नियमित स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
गौरतलब है कि ग्राम भांड़ी में पिछले दिनों दूषित जल पीने से कई ग्रामीण उल्टी-दस्त से बीमार हो गए थे। इस बीच एक महिला की मृत्यु भी हो गई है और आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार हैं। मंत्री राजवाड़े की संवेदनशील पहल और मौके पर पहुंचकर किए गए निरीक्षण से ग्रामीणों को हौसला और विश्वास मिला है।

मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान