नो एंट्री में आए 23 भारी वाहनों के विरुद्ध, पुलिस ने की चालानी कार्यवाही; प्रतिबंधित मार्गों पर लगवाए जा रहे है साइन बोर्ड
इंदौर। शहर (Indore City) में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात (Traffic) हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में पुलिस (Police) द्वारा लगातार यातायात प्रबंधन का कार्य एवं नियमो का उल्लंघन (Violation of Rules) करने वाले वाहन चालकों (Drivers) के विरुद्ध चालानी कार्यवाही (Challan Action) भी की जा रही है।
इसी अनुक्रम में वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में लगातार नो एंट्री में भारी वाहनों पर निगरानी रख प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कल दिनांक 01 अक्टूबर की सुबह से आज 02 अक्टूबर की सुबह तक, पुलिस प्रशासन के निर्देशों व नियमों का उल्लंघन कर नो एंट्री में भारी वाहनों को लाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध, इंदौर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 23 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की और उन्हें हिदायत दी गई कि आदेशों की अवहेलना करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी, इसलिए प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।
साथ ही प्रतिबंधित मार्गो पर नो एंट्री के बोर्ड भी लगवाए जा रहे, और सभी को उसका ध्यान रख, निर्धारित समय के अनुसार ही वाहनों को चलाने और प्रशासन द्वारा दिए निर्देशो का पालन कर सहयोग करने की समझाईश दी गई।

कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
ईरान-अमेरिका टकराव: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहे जहाज को IRGC ने समुद्र के बीच रोका
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट