यूपी में 4-5 अक्टूबर को मौसम रहेगा सक्रिय, तेज बारिश और बिजली से रहें सतर्क
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस समय धूप और बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बीते कुछ दिनों ठीकठाक बारिश हो चुकी है। प्रदेश में आने वाले दिनों में भी बारिश हो सकती है। गुरुवार को भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। हालांकि कही भी भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं जारी किया है। लेकिन हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में 4 और 5 अक्टूबर को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
2 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को बांदा, चित्रकूट, मऊ, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर और गाजीपुर में बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं।
यूपी के अन्य जिलों का हाल
इसी तरह आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और लखनऊ में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है। बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में भी बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।
इसके अलावा सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर और महाराजगंज में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है। साथ ही सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में भी 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, यह प्रणाली उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रही है और इसके कारण प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 3 से 6 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार
जानकारी के मुताबिक, 4 और 5 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। वहीं, आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 6 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 6 और 7 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद बारिश की तीव्रता और क्षेत्रीय वितरण में कमी आने की संभावना है। हालांकि 4 से 7 अक्टूबर तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्तर पर भारी बारिश हो सकती है।

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू