न्यायालय कर्मचारियों को अभिलेख रखरखाव संबंधी प्रशिक्षण
हाथरस। जे.टी.आर.आई. लखनऊ के निर्देश और जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के आदेशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में न्यायालय कर्मचारियों के सतत सीखने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जनपद न्यायालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अंजय सक्सैना और रीडर अश्वनी शर्मा ने तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को सामान्य पत्र व परिपत्र, गार्ड फाइल का रखरखाव, प्रतिलिपि बनाना, रिकॉर्ड रूम, फाइल अनुक्रमण तथा सामान्य नियमावली (क्रिमि.) के कॉलमों को सही रूप से भरने संबंधी विस्तृत जानकारी दी।कर्मचारियों को बताया गया कि वे अपने-अपने न्यायालयों में पत्रावलियों की शामिलाता स्वयं करें और गार्ड फाइल तैयार करते समय पत्रों को तिथि अनुसार चस्पा कर उसकी विषय सूची तैयार करें, ताकि पत्रों की खोज में कठिनाई न हो। इसके अतिरिक्त अन्य बिंदुओं पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके
मोहिनी एकादशी 2026: 27 अप्रैल को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
अच्छी नींद और सेहत के लिए जानें सोने की सबसे सही दिशा
हैदराबाद का चमत्कार: 800 साल पुराने मंदिर में पानी पर तैर रहा है भारी-भरकम पत्थर
अक्षय तृतीया 2026: आज मनेगा महापर्व, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और महत्व
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी