चिड़ियाघर में अचानक से कर्मचारी पर टूट पड़े शेर
बैंकाक । थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के सफारी वर्ल्ड जू में एक भयानक हादसा हुआ। यहाँ शेरों के बाड़े में एक कर्मचारी, 58 वर्षीय जियान रंगखरासमी, पर शेरों ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब जियान अपने वाहन से बाहर निकले और दरवाजा खुला छोड़ दिया। अचानक पीछे से एक शेर ने उन पर हमला कर दिया और देखते ही देखते कई और शेर भी उन पर टूट पड़े। इस दौरान कई पर्यटक अपनी गाड़ियों में मौजूद थे और उन्होंने अपनी आँखों से यह भयावह दृश्य देखा। जियान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार, उस वक्त शेरों को खाना खिलाया जा रहा था। यह माना जा रहा है कि शायद किसी शेर का मूड खराब था, जिसके कारण जियान पर हमला किया।
इस घटना के तुरंत बाद, सफारी वर्ल्ड जू के ड्राइव-इन ज़ोन को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि जब तक पर्यटकों की सुरक्षा पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं हो जाती, इसे दोबारा नहीं खोला जाएगा। जांच में यह भी पता चला कि जू को 45 शेर रखने का लाइसेंस मिला था, जिनमें से 13 पहले ही मर चुके थे। अब सभी लाइसेंस और रिकॉर्ड की समीक्षा की जाएगी। जू प्रबंधन ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और उन्हें पूरी मदद का आश्वासन दिया है। कंपनी ने कहा है कि वे अपनी सुरक्षा प्रक्रियाओं की फिर से समीक्षा करेंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
Rajnath Singh का SCO से पाकिस्तान को सीधा संदेश—आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल