साध्वी प्राची का विवादित बयान, राहुल गांधी को कहा– भोंदू, जो इंडियन आर्मी से सबूत मांगते और पाकिस्तान से प्रेम जताते हैं
मुजफ्फरनगर: हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची बुधवार को मुजफ्फरनगर पहुंची और मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। साध्वी प्राची ने राहुल गांधी को भोंदू बताते हुए कहा कि उन्हें हर जगह मुंह की खानी पड़ी है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी कभी भारत से प्यार नहीं कर पाए। राहुल गांधी को पाकिस्तान, बांग्लादेश और अरब देशों से प्यार है। यह भोंदू हिंदुस्तान की आर्मी से सबूत मांगते हैं और पाकिस्तान की आर्मी के प्रति नरम रवैया अपनाते हैं। इन्होंने चुनाव आयोग पर उंगली उठाई तो वहां से भी फटकार मिली।
साध्वी प्राची ने विपक्षी दलों पर भी निशाने पर लेते हुए कहा कि देश की जनता अब इन्हें पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता कहेगी, 'चारा चोर बिहार छोड़, यूपी की जनता कहेगी टोंटी चोर, यूपी छोड़ और हिंदुस्तान की जनता कहेगी रॉड चोर हिंदुस्तान छोड़। यही इनका इलाज है। साध्वी प्राची ने नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में हुई हिंसा का हवाला देते हुए कहा कि पड़ोसी देश की घटनाओं पर राष्ट्रवादी लोगों को चिंतन करना चाहिए। उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत के ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया दी। संजय राउत ने लिखा था आज नेपाल, कल भारत। साध्वी प्राची ने इसे भारत के खिलाफ साजिश बताते हुए कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र है, न्यायपालिका है, संविधान है और मजबूत आर्मी है। इसलिए देश में अराजकता फैलाने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी।
'राष्ट्रीय चिन्ह प्रतीक अपमान लगता है तो आधार लौटा दीजिए'
साध्वी प्राची ने कहा कि जिन लोगों को दरगाहों में राष्ट्रीय चिन्ह लगाना अपमान लगता है, वे भारत में दरगाह होने को भी अपमान समझें। यदि राष्ट्रीय प्रतीकों से दिक्कत है तो आधार कार्ड भी लौटा दीजिए, उसमें भी अशोक चक्र है। ऐसे लोगों को गद्दार कहना ही ठीक है।
'कुर्सी के लिए समझौता'
साध्वी प्राची ने राहुल गांधी पर ये भी आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी केवल अपनी राजनीतिक कुर्सी बचाने की चिंता करते हैं देश की नहीं। राहुल हिंदुस्तान की रोटी खाते हैं लेकिन दर्द पाकिस्तान का महसूस करते हैं।

गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
Tejashwi Yadav का बयान: भाजपा को बिहार का नाम ‘श्रमिक प्रदेश’ रखना चाहिए
होर्मुज संकट: खाड़ी देशों में अब जमीनी रास्तों से हो रही सप्लाई
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के भाषणों पर FIR की मांग खारिज
पंजाब की राजनीति गरमाई, बीजेपी का नया मास्टर प्लान सामने
GT के खिलाफ मैच से पहले भुवनेश्वर कुमार का फोकस साफ
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
“कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला”— Ram Vichar Netam का दावा
Mitchell Santner की चोट से NZ टीम की बढ़ी टेंशन, इतने दिनों के लिए बाहर