पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ताओं को राहत और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा
रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने आम उपभोक्ताओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना शुरू हो गया है। यह योजना न केवल ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से भी बड़ी राहत प्रदान कर रही है।
जांजगीर के हसदेव विहार कॉलोनी में रहने वाली पूर्णिमा साहू इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। कभी वे हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल से परेशान रहती थीं। घर का खर्च चलाते समय बिजली का बिल हमेशा उनके लिए चिंता का विषय बना रहता था, लेकिन आज उनकी स्थिति पूरी तरह बदल गई है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत उन्होंने अपने घर की छत पर सौर पैनल स्थापित कराई। इसके बाद से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। अब सूरज की रोशनी न केवल उनके घर के हर कोने तक मुफ्त बिजली पहुंचा रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रही है।
खुशी जाहिर करते हुए साहू कहती हैं, अब हमें बिजली बिल चुकाने की कोई चिंता नहीं होती। यह योजना हमारे जीवन के लिए बहुत बड़ी राहत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने वास्तव में आमजन के जीवन को रोशन करने का कार्य किया है। अब वे अपने पड़ोसियों और परिचितों को भी इस योजना से जुड़ने की सलाह देती हैं, ताकि वे भी बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से यह साबित हो रहा है कि सौर ऊर्जा भविष्य की सबसे सुरक्षित, किफायती और टिकाऊ ऊर्जा का स्रोत है।

CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
भारत-म्यांमार रिश्तों में मजबूती, नौसेना प्रमुख का अहम दौरा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी हिरासत में