पीएम आवास योजना की सौगात से कोमल को मिली नई पहचान
रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सपनों को साकार कर रही है। इस योजना ने जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत पहरिया निवासी कोमल प्रसाद तिवारी को नई जिंदगी और नई पहचान दी है।
पुजारी के रूप में आजीविका चलाने वाले कोमल तिवारी पहले मिट्टी के कच्चे घर में अपने परिवार के साथ रहते थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए एक सपना ही था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने इस सपने को हकीकत में बदल दिया।
वर्ष 2024-25 में योजना के तहत 1 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृत राशि उन्हें प्राप्त हुई। इसके सहयोग से उन्होंने अपने परिवार के लिए मजबूत और सुरक्षित पक्का घर बनाया। निर्माण कार्य में महात्मा गांधी नरेगा से भी मजदूरी की राशि मिली, जिससे उन्हें अतिरिक्त सहारा मिला।
आज कोमल तिवारी का परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है। वे भावुक होकर कहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना मेरे जीवन का सबसे बड़ा वरदान है। अब हमें न बारिश की चिंता है और न ही किसी असुरक्षा का डर। हमें एक ऐसा घर मिला है, जो हमारी खुशियों का आधार बन गया है।
यह योजना न केवल कोमल तिवारी जैसे जरूरतमंदों के जीवन में खुशियाँ ला रही है, बल्कि जिले के हजारों परिवारों के सपनों को भी साकार कर रही है। जहां कभी ग्रामीण कच्चे मकानों में कठिन परिस्थितियों से जूझते थे, वहीं अब पक्के घर मिलने से उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और गरिमामय जीवन का अवसर प्राप्त हो रहा है।

CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
भारत-म्यांमार रिश्तों में मजबूती, नौसेना प्रमुख का अहम दौरा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी हिरासत में