इंदौर के स्कूल में बम की अफवाह पर हंगामा, पुलिस ने जांच शुरू की, बच्चों को सुरक्षित घर भेजा
इंदौरः मध्य प्रदेश के एक प्राइवेट स्कूल में मंगलवार को बम होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रबंधन को एक ईमेल के जरिए बम लगाए जाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक यह मेल रात करीब 3 बजकर 18 मिनट पर आया था। लेकिन स्कूल प्रशासन ने इसे सुबह करीब 7 बजे देखा। मेल में साफ लिखा था कि स्कूल परिसर में बम लगाया गया है जो किसी भी समय विस्फोट कर सकता है।
स्कूल में मचा हड़कंप
इस सूचना के बाद स्कूल प्रबंधन तुरंत हरकत में आया। उन्होंने क्लास के बीच में ही बच्चों को स्कूल बस के जरिए घर भेजना शुरू कर दिया। हालांकि हैरानी की बात यह रही कि स्कूल प्रशासन ने मेल देखने के करीब तीन घंटे बाद सुबह 10 बजे पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस और स्क्वायड टीम की सर्चिंग
घटना की सूचना मिलते ही राऊ पुलिस, डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। राऊ के कैट रोड स्थित स्कूल को खाली करवा दिया गया और पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू की गई। इस दौरान स्कूल में किसी भी बाहरी व्यक्ति को एंट्री की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। गौरतलब है कि इंदौर में इससे पहले भी फरवरी और मार्च माह में दो अलग-अलग स्कूलों और एचपीसीएल को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। इनमें डीएमके नाम का जिक्र था। फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान और इसके तार कहां तक जुड़े हैं, इसकी गहन जांच कर रही हैं। पुलिस को तलाशी के दौरान किसी तरह का कोई विस्फोटक नहीं मिला है।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"