तान्या मित्तल बनाम कुनिका! बिग बॉस के घर में तकरार, दी खुली धमकी
मुंबई: जब से ‘बिग बॉस 19’ शुरू हुआ है, तभी से प्रतियोगियों के बीच जमकर झगड़े हो रहे हैं। लेकिन तान्या मित्तल और कुनिका के बीच अच्छी बनती थी, दोनों का रिश्ता मां और बेटी जैसा बन गया था। अब इनके रिश्ते में दरार आ गई है। तान्या ने तो कुनिका को नॉमिनेशन वाले दिन को लेकर धमकी भी दी है। जानिए, किस वजह से शुरू हुआ तान्या मित्तल और कुनिका के बीच विवाद।
कुनिका ने तान्या को टोका, नखरों पर सवाल उठाए
कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया गया है, जो अपकमिंग एपिसोड का है। इस वीडियो में तान्या भिंडी काट रही हैं, उन्हें एक कीड़ा दिखता है, वह कहती हैं, ‘पहली बार भिंडी का कीड़ा देखा है।’ इस पर कुनिका कहती हैं कि किचेन में काम करोगी तो और भी कई बातें जान जाओगी। इस पर तान्या गुस्सा हो जाती है, वह कहती हैं कि आपका फेमिनिज्म किचेन से ही क्यों शुरू होता है। आगे कई बातों को लेकर दोनों में बहस होती है। तान्या कहती है कि कुनिका अक्सर उनकी परवरिश पर सवाल करती हैं। आखिर में वह कहती हैं, ‘नॉमिनेशन का दिन आने तो तबियत से बताती हूं।’
तान्या ने फरहाना को कहा सांप
रविवार को वीकएंड का वार एपिसोड में भी तान्या मित्तल ने फरहाना पर आरोप लगाए। तान्या ने होस्ट सलमान खान के सामने कहा, ‘जो लड़की (फरहाना) दूसरी लड़कियों को कहे कि तुम्हारी औकात क्या है तो वही सबसे ज्यादा जहर उगल रही हो।’ इस वजह से तान्या से फरहाना को सांप कहा।
कौन है तान्या मित्तल
तान्या मित्तल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जो धार्मिक जगहों पर जाती हैं, उन पर कंटेंट बनाती हैं। वह खुद को काफी रईस भी बताती हैं। अपने अमीर होने की कहानी वह ‘बिग बॉस 19’ के प्रतियोगियों को सुनाती रहती हैं।

एक्शन में सीएम मोहन यादव: अचानक खरगोन के गेहूं खरीदी केंद्र पहुंचे, व्यवस्थाओं को देख अधिकारी रह गए हैरान
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
सिर पर पानी की बाल्टी, जान जोखिम में डालकर सड़क पार
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
फुलकोड़ो प्राथमिक शाला में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
छत्तीसगढ़ में गैर-बासमती चावल निर्यातकों को टैक्स में छूट
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात