लाल किला चोरी केस में बड़ा खुलासा: 1 करोड़ का कलश हापुड़ से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
हापुड़: दिल्ली के लाल किले से पिछले दिनों 1 करोड़ रुपये के सोने का कलश चोरी होने से हड़कंप मच गया था। यह कलश जैन समुदाय के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान चोरी हुआ था। इसमें 760 ग्राम सोना और 150 ग्राम हीरा, पन्ना और माणिक जड़े हैं। दिल्ली क्राइम ब्रांच की कई टीमें दिन-रात कलश चोरों की तलाश कर रही थीं। अब जाकर ये यूपी के हापुड़ से बरामद हो गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों और दो और कलशों की बरामदगी के लिए दबिश मार रही है। दिल्ली पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चोरों को हापुड़ से पकड़ने में सफलता पाई है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उन लोगों ने कुल तीन कलश चुराए थे। इनमें से पुलिस अभी एक ही बरामद कर पाई है। बाकी दो की तलाश चल रही है।
3 सितंबर को हुई थी चोरी की घटना
बीते दिनों दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर के 15 अगस्त पार्क में जैन समाज का धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। इसी दौरान सोने का एक कीमती कलश चोरी हो गया, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये थी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि धोती पहना एक शख्स बड़ी चतुराई से पूजा स्थल तक पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर कलश को अपने झोले में डालकर वहां से फरार हो गया।
जैन समाज के पूजन का अहम हिस्सा था कलश
यह कलश केवल सोने और रत्नों से जड़ा आभूषण नहीं था, बल्कि जैन समाज के धार्मिक आयोजनों में प्रतिदिन होने वाले पूजन का अहम हिस्सा था। इसमें लगभग 760 ग्राम सोना और करीब 150 ग्राम बहुमूल्य रत्न जैसे हीरा, पन्ना और माणिक्य जड़े हुए थे।

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण