सितंबर में आसमान से आफत! MP के 15 जिलों में रिकॉर्ड बारिश का अलर्ट
MP Weather Update : मध्य प्रदेश पर इस बार इंद्रदेव इस कदर मेहरबान हैं कि राहत की बारिश अब आफत में तब्दील हो चुकी है. जुलाई और अगस्त के बाद सितंबर में भी भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने तीन मौसमी सिस्टम के एकसाथ सक्रिय होने से प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. ऐसे में सितंबर की शुरुआत भी झमाझम बारिश के साथ हो रही है और आने वाले दिनों में भी यही हाल रहेगा.
आज इन 15 जिलों में होगी भारी बारिश
आज मंगलवार को मध्य प्रदेश के जिन 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी और धार शामिल हैं. इन जिलों में अगले 24 तक 2 से 4 इंच तक बारिश हो सकती है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में नदी नाली भी उफान पर आ सकते हैं.
बता दें कि मध्य प्रदेश में पिछले 48 घंटों में कई जिलों में जमकर बारिश हुई है, जिसमें राजधानी भोपाल के साथ-साथ जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर शामिल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है.
दमोह में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से हाहाकार
मध्य प्रदेश में सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से हुई है. यहां सोमवार को दमोह में रिकॉर्ड तोड़ 2.5 इंच पानी गिर गया. इसके अलावा रतलाम-दतिया में डेढ़ इंच और भोपाल में आधा इंच बारिश हुई. भारतीय मौसम विभाग के डायरेक्टर मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक, '' इस बार सितंबर में औसत से ज्यादा बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इसी वजह से देश के अलग-अलग क्षेत्रों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है.''
सितंबर में तबाही मचाएगा मॉनसून?
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के ऊपर से होते हुए एक ट्रफ लाइन दक्षिण पूर्व से बढ़कर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है. इसके साथ ही कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जिसकी वजह से फिर भारी बारिश का दौर देखने मिलेगा. मौसम विभाग ने आगे बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा एक और सिस्टम का असर 4 सितंबर से दिखने लगेगा. माना जा रहा है कि इसकी वजह से इस बार सितंबर की बारिश रिकॉर्डतोड़ सकती है. ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात फिर बन सकते हैं.
सितंबर में ओवर फ्लो होंगे डैम, बोनस की बारिश
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, '' मध्य प्रदेश में मॉनसून का कोटा लगभग पूरा हो चुका है. कई जिलों में यह सितंबर की शुरुआत में ही पूरा हो जाएगा. दरअसल, सितंबर के शुरुआती दिनों में बारिश के कई सिस्टम एक्टिव रहेंगे. इस वजह से भारी बारिश का दौर बना रहेगा.''

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू