मेकाज मेडिकल कॉलेज में 4 साल से एक ही कक्षा में पढ़ रहे छात्र ने की खुदकुशी
जगदलपुर/कानपुर। छत्तीसगढ़ के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (स्व. बलिराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मेकाज) में पढ़ाई कर रहे कानपुर के एक एमबीबीएस छात्र ने परीक्षा से ठीक एक दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र पिछले चार साल से लगातार बैक आने की वजह से परेशान था और डिप्रेशन में चल रहा था।
मृतक छात्र की पहचान 36 वर्षीय ज्ञानेन्द्र मिश्रा के रूप में हुई है, जो कानपुर के कल्याणपुर आवास विकास, अंबेडकरपुरम सेक्टर-6 का रहने वाला था। वह 2022 बैच का एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। परिवार में मां विनेश मिश्रा और बड़ा भाई सतेंद्र मिश्रा हैं। पिता अशोक कुमार मिश्रा का निधन 2005 में हो गया था।
भाई से बोला- "हार्ट में दिक्कत है"
गुरुवार रात बड़े भाई से फोन पर बातचीत के दौरान ज्ञानेन्द्र ने कहा कि उसे दिल में तकलीफ महसूस हो रही है। भाई ने चेकअप कराने की सलाह दी, लेकिन उस बातचीत से किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। शुक्रवार सुबह कॉलेज प्रबंधन ने परिवार को आत्महत्या की सूचना दी।
दीपावली पर ही जताया था दर्द
परिवार और दोस्तों के मुताबिक, पिछले साल दीपावली पर घर जाते समय उसने अपनी आलमारी बेच दी थी और कहा था- "अब मैं यहां नहीं आऊंगा, पढ़ाई नहीं हो पा रही है।" हालांकि घरवालों ने उसे समझाया कि एमबीबीएस का मौका आसानी से नहीं मिलता, मेहनत कर लो तो जिंदगी बन जाएगी। इसी वजह से वह दोबारा कॉलेज लौट आया था।
दोस्तों ने बताया- अकेले रहते थे, बेचैन थे
सहपाठियों का कहना है कि घटना की रात वे गणेश जी का प्रसाद देने उसके कमरे पहुंचे थे। उस समय ज्ञानेन्द्र अकेले पढ़ाई कर रहा था और काफी बेचैन नजर आ रहा था। कॉलेज के दो साथी जहां फाइनल ईयर में पहुंच चुके थे, वहीं वह अब भी पहले वर्ष में फंसा हुआ था। इसी वजह से वह दोस्तों से कट गया था।
परिवार का बयान
भाई सतेंद्र मिश्रा ने बताया कि ज्ञानेन्द्र तीन साल से लगातार बैक की वजह से परेशान था, लेकिन मां और परिवार ने कभी उस पर दबाव नहीं बनाया। हमेशा उसे मोटिवेट किया कि पढ़ाई जारी रखे। इसके बावजूद वह हताश हो गया।

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू