मंडला में रक्षाबंधन पर वाहन ने 4 लोगों को कुचला, नीमच में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत
मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला में रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के जरगी गांव में शाम करीब 4:30 बजे हुआ. मृतकों में जीजा-साले और 2 मासूम बच्चे शामिल हैं. नीमच में भी सड़क हादसे में मामा और भांजे की मौत हो गई. जबकि परिवार के 3 लोग घायल हो गए. राखी बांधने के लिए भाई अपनी बहन को घर लेकर आ रहा था इसी दौरान हादसा हुआ.
पीछे से आ रहे वाहन ने कुचला
जानकारी के अनुसार, मंडला में हुए हादसे में सभी मृतक किन्दरई थाना क्षेत्र के ग्राम रजरवाड़ा के निवासी थे. सभी बाइक से किसी काम से मंडला की ओर आए थे. इस दौरान महाराजपुर थाना क्षेत्र के जरगी गांव में दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई. दोनों बाइकों पर 6 लोग सवार थे. टक्कर इतनी तेज हुई की सभी लोग नीचे सड़क पर गिर गए. इसी दौरान पीछे से आ रहे वाहन ने 4 लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों की स्थिति नाजुक
स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मंडला जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं. घटना की जानकारी लगते ही घटनास्थल पर एसपी रजत सकलेचा, महाराजपुर थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम पहुंची. पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है. मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि "घायलों का उपचार चल रहा है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है."
राखी के लिए जा रहे मामा-भांजे की मौत
नीमच में डीकेन-रामनगर के बीच नीमच-सिंगोली मार्ग पर दोपहर के समय तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी. बाइक पर 5 लोग सवार थे. हादसे में मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. मृतकों में मामा रूपलाल बंजारा (50) और उसका भांजा कान्हा (7) हैं. जबकि रूपलाल की बहन ममता (25) भांजी पार्वती (5) और बेट उदयलाल (20) गंभीर घायल हुए हैं. रूपलाल अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए अपने घर लेकर जा रहा था.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल