वंदे भारत से मेट्रो तक, मध्य प्रदेश में बनेंगे हाई स्पीड ट्रेनों के कोच
उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 दिवसीय उज्जैन दौरे पर हैं. रक्षा बंधन पर्व से एक दिन पहले शुक्रवार को अपने गृह नगर उज्जैन पहुंचे. यहां उन्होंने शुक्रवार को भाजपा के दीनदयाल मंडल, राजाभाऊ मंडल और केशव नगर मंडल की बहनों से अलग अलग स्थानों पर तय कार्यक्रम अनुसार राखियां बंधवाई और शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने उज्जैन में लगभग 109 करोड़ से अधिक के होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी किया.
शनिवार को रक्षा बंधन पर्व के मौके पर उज्जैन जिले में मुख्यमंत्री के अलग अलग कार्यक्रम तय हैं. वहीं, मुख्यमंत्री ने राखी बंधवाते वक्त बहनों पर फूलों की वर्षा और उन्हें झूला झुलाया. उनके स्व रोजगार, रोजगार सहित लाडली बहनों को मिलने वाली आगामी दिनों में राशि को लेकर भी चर्चा की.
मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में बताया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया,"रविवार को मध्य प्रदेश के रायसेन में रेल कोच फैक्ट्री का भूमि पूजन होना है, जिसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं. बड़ा अचीवमेंट यह है कि मेट्रो और वंदे भारत के कोच अब मध्य प्रदेश में बनेंगे." इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा, "हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान भी बहुत आनंद के साथ पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा. प्रदेश की 4.50 करोड़ बहनों का आशीर्वाद मुझे मिले. सिवाए मेरी पत्नी को छोड़कर सभी बहनों को पर्व की बधाई शुभकामनाएं."
विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ
- 9 करोड़ 99 लाख रुपए की राशि से नवनिर्मित आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ईओडब्ल्यू के कार्यालय और कर्मचारी आवास इकाई का लोकार्पण किया गया.
- 90 लाख रुपए की लागत से गांव पंचायत चांदमुख, आलमपुर उडाना के गांव सेवरखेड़ी, ग्राम पंचायत खेमासा, ग्राम पंचायत सिकंदरी के गांव गोठड़ा, ग्राम पंचायत कांकरिया चिराखान, बामोरा,नवाखेडा, डेन्डिया में सीसी रोड़, नाली निर्माण के कार्य एवं अन्य विकास कार्य.
- स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 47.15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सांदीपनि शासकीय उ.मा विद्यालय जालसेवा निकेतन और 26.35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सांदीपनि शासकीय उ.मा विद्यालय जीवाजीगंज के लिए भूमिपूजन किया.
- उज्जैन स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 8.29 करोड़ रुपए की लागत के मोदी का चोपडा बावड़ी का र्जीणोध्दार एवं अन्य विकास कार्य.
- सिंहस्थ 2028 से पूर्व नरसिंह घाट तिराहे से झालरीया मठ होते हुए राम घाट तक 3.78 करोड़ रुपए की लागत के सड़क निर्माण कार्य.
- 11.47 करोड़ रुपए की लागत के शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय के नए भवन के निर्माण का भूमि पूजन किया गया.
- 1.51 करोड़ रुपए की लागत के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में वर्कशाप एवं कंप्यूटर लैब के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल