प्रियंका चोपड़ा ‘लव एंड वॉर’ में डांस नंबर करेंगी? रिपोर्ट ने खोले अफवाह के चौंकाने वाले पहलू
मुंबई : फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर ऐसी खबरें हैं कि इसमें प्रियंका चोपड़ा आइटम नंबर करने वाली हैं। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे सितारे नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा के डांस नंबर जैसी खबरों ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका इस फिल्म में आइटम नंबर नहीं करने वाली हैं।
प्रियंका नहीं कर रहीं आइटम नंबर
फिल्म 'लव एंड वॉर' में प्रियंका चोपड़ा के आइटम नंबर करने की खबरों ने सिने जगत में हलचल बढ़ा दी। मगर, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'लव एंड वॉर' में प्रियंका के आइटम नंबर करने की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। वे कोई सॉन्ग फिल्म में नहीं करने वाली हैं।
क्या प्रियंका और भंसाली के बीच हुई तकरार?
सूत्र के मुताबिक, 'प्रियंका ने भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रास लीला राम लीला' में एक खास गाना किया था। इसे पहले ऐश्वर्या राय करने वाली थीं, मगर आखिरी वक्त में उनके पीछे हट जाने के कारण प्रियंका ने फेवर करे तौर वह गाना किया'। सूत्रों के मुताबिक आगे यह भी कहा गया है कि, 'प्रियंका ने रामलीला में इस शर्त पर गाना और डांस किया था कि उन्हें भंसाली की अगली फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में लिया जाएगा। वादा पूरा नहीं किया गया और दोनों के बीच तकरार हुई। इस वजह से प्रियंका 'लव एंड वॉर' में कुछ नहीं कर रही हैं'।
'बाजीराव मस्तानी' में नजर आईं प्रियंका
'राम लीला' के बाद प्रियंका चोपड़ा ने भंसाली के साथ फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काम किया था, मगर इसमें वे सपोर्टिव रोल में नजर आई थीं। ऐसी खबरें थीं कि दोनों 'गुस्ताखियां' नाम की फिल्म में साथ काम करेंगे, लेकिन बाद में खबर आई कि अभिनेत्री ने इससे इनकार कर दिया है। प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आएंगी। इसमें महेश बाबू लीड रोल में हैं।

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां
बंगाल-तमिलनाडु में BJP की अग्निपरीक्षा, नए प्लान से जड़ें मजबूत करने की तैयारी
5 दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ धाम
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, शिक्षा और सड़क दोनों पर फोकस