नीले ड्रम में बदबूदार पानी से बनता पनीर, रायपुर की मिलावटी मंडी का काला सच
रायपुर: राजधानी के भाटागांव इलाके में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान करीब 700 किलो नकली पनीर और मिल्क पाउडर जब्त किया गया। पनीर को मिलावटी वनस्पति तेल, सस्ता मिल्क पाउडर और खतरनाक केमिकल्स से तैयार किया जा रहा था। यह मिलावटी पनीर शहर के कई होटलों, मिठाई दुकानों और डेयरियों में सप्लाई किया जा रहा था।
फैक्ट्री में बेहद गंदा माहौल
छापे के दौरान टीम को फैक्ट्री में बेहद गंदा और बदबूदार माहौल मिला। पनीर को गंदे पानी और बर्फ में स्टोर किया गया था। चारों ओर तेल के टिन, केमिकल की बोतलें और खुला मिल्क पाउडर फैला हुआ था। फैक्ट्री का संचालन मुरैना (मध्य प्रदेश) निवासी हुकुमचंद बंसल और उनके बेटे अंकुर बंसल कर रहे थे। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे यह नकली पनीर रायपुर के विभिन्न प्रतिष्ठानों को बेचते थे। फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर भी मुरैना से ही लाए गए थे।
पहले भी पकड़े गए हैं आरोपी
आरोपी पहले भी रायपुर में नकली पनीर बनाते पकड़े गए थे। लगभग 10 दिन पहले एक महिला अधिकारी ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया था, जिसमें भारी गंदगी पाई गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से यह मिलावट का खेल दोबारा शुरू हो गया। इस लापरवाही ने फूड सेफ्टी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त नीतेश मिश्रा, खाद्य अधिकारी साधना चंद्राकर और सिद्धार्थ पांडे की टीम मौजूद रही। फैक्ट्री को तत्काल सील कर दिया गया है और मौके पर सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया।

आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू
चयन समिति की बैठक जारी, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का होगा चयन
ढाबे में हंगामा और मारपीट, बदमाशों की करतूत CCTV में रिकॉर्ड
वाशिंगटन-लंदन में कूटनीतिक तनाव: अमेरिकी उपराष्ट्रपति के 'प्रवासी आक्रमण' वाले बयान पर भड़का ब्रिटेन
जान्हवी कपूर के सीन पर उठे सवाल, ‘पेद्दी’ के निर्देशक ने दी सफाई
ममता बनर्जी के गढ़ में महा-बगावत: कालीघाट की बैठक से सांसदों-विधायकों ने बनाई दूरी, टूट की कगार पर तृणमूल
US में छाया भारतीय आमों का स्वाद, देखते ही देखते खाली हुई दुकानें
पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा की भावुक कहानी, चोरी हुए जॉनी-जोजो आखिर कैसे लौटे वापस?