बालिका के उपचार में तत्परता, सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी
धमतरी : नगरी विकासखंड अंतर्गत शासकीय ज्ञान ज्योति विद्यालय कोटाभरी में अध्ययनरत कक्षा दूसरी की छात्रा नन्दकुमारी कमार (उम्र 8 वर्ष, पिता – सुखराम कमार) के स्कूल की छत से गिरकर घायल हो जाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 जुलाई की शाम लगभग 4 बजे बच्ची स्कूल की छत पर चढ़ गई थी, जहां से जुड़ी हुई एक अन्य छत की ओर जाते समय उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। इस हादसे में उसे हाथ में फ्रैक्चर और चोट आई। जानकारी मिलते ही कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बेहतर इलाज के निर्देश दिए ।
सूचना मिलते ही बच्ची को प्राथमिक उपचार हेतु नगरी के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर उपचार हेतु रात ही जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया। इस दौरान 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था में देरी हुई, जिसे समाजसेवियों और स्थानीय प्रतिनिधियों की मदद से संभव बनाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी और नगरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा तत्परता से संज्ञान लिया गया। जिला अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई और समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस गंभीर घटना को अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए शिक्षा विभाग को स्कूल परिसरों में बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल समय के बाद किसी भी परिस्थिति में बच्चों को परिसर में अकेले नहीं रहने दिया जाए।
उन्होंने समस्त स्कूल प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि स्कूल भवन, छत और अन्य संरचनाओं की नियमित निगरानी हो, तथा सुरक्षा उपायों की पूर्ण पालना हो।
साथ ही, कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया है कि ग्रामीण और विशेष जनजातीय वर्गों के बच्चों के हित में समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने हेतु संचार व्यवस्था और एम्बुलेंस सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ किया जाए। प्रशासन द्वारा इस घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा की भावुक कहानी, चोरी हुए जॉनी-जोजो आखिर कैसे लौटे वापस?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की तुलना केजरीवाल से क्यों?
राजस्थान में इबोला का संदिग्ध मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
युद्धविराम समझौते को बड़ा झटका: हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं सरफेस-टू-एयर मिसाइलें
Petrol-Diesel Rate Today: आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम या कीमतें रहीं स्थिर? जानें ताजा रेट
शी जिनपिंग की यात्रा से पहले उत्तर कोरिया का बड़ा कदम: किम जोंग उन ने समुद्र में दिखाई नए युद्धपोत की ताकत
जंतर-मंतर पर CJP का महा-मंथन: दिल्ली पहुंचे फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रदर्शनकारियों से की तिरंगा लाने की अपील
घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा भाव, आज कितना देना होगा पैसा?
कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव