अक्तूबर में प्रस्तावित यूपी पुलिस एसआई-एएसआई परीक्षा, जानें एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ द्वारा यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A, उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन अक्तूबर माह में प्रस्तावित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) में जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उ0प्र0 पुलिस में कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A के पदों पर सीधी भर्ती- 2023 तथा उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती- 2023 की लिखित परीक्षा अक्तूबर माह में कराया जाना प्रस्तावित है।
साथ ही बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
क्या है अगला चरण?
परीक्षा की सटीक तिथि, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि और विस्तृत शेड्यूल जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती में कुल 921 एसआई एवं एएसआई पद, 930 कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड‑A पद और 55 प्रोग्रामर ग्रेड‑2 पद शामिल हैं। एसआई/एएसआई पदों में 268 गोपनीय एसआई, 449 एएसआई (लिपिक) और 204 एएसआई (लेखा) शामिल हैं।
परीक्षा पैटर्न
भर्ती की लिखित परीक्षा 400 अंकों की ऑनलाइन टेस्ट होगी जिसमें चार विषय शामिल होंगे:
- सामान्य हिंदी व कंप्यूटर ज्ञान – 100 अंक
- सामान्य ज्ञान व समसामयिक विषय – 100 अंक
- संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता – 100 अंक
- तार्किक क्षमता व बुद्धिबल – 100 अंक
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, उसके बाद दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षण और प्यूटर टाइपिंग या आशुलिपि परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 400 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी और परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे होगी। परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे।

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू