शंकर महादेवन ने सोनू निगम को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा दिल छू लेने वाला संदेश
मुंबई : 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में जन्मे सोनू निगम का आज 52वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके दोस्त और सिंगर शंकर महादेवन ने दोनों की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
सोनू के लिए शंकर का पोस्ट
शंकर महादेवन ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी और सोनू निगम की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ शंकर ने सोनू को जन्मदिन की खास बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो प्यारे भाई सोनू निगम। इस अद्भुत दोस्ती और हमारे द्वारा किए गए सभी अद्भुत संगीत के लिए चीयर्स, और साथ मिलकर करेंगे।'
फैंस के कमेंट्स
शंकर महादेवन की इस खास पोस्ट पर फैंस सोनू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं सर जी', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो सोनू सर, आपसे प्यार करता हूं', एक और फैन ने लिखा, 'एक फ्रेम में दो दिग्गज', एक और फैन ने लिखा, 'दोनों मेरे पसंदीदा हैं', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत प्यारी पोस्ट'। सोनू निगम ने शंकर महादेवन की इस पोस्ट पर उनका शुक्रिया अदा करते हुए कमेंट में लिखा, 'बहुत बहुत धन्यवाद।'
सोनू निगम का करियर
सोनू निगम को भारतीय संगीत उद्योग के सबसे सफल गायकों में से एक माना जाता है। सोनू हिंदी और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में गाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनू ने अपने पूरे सिंगिंग करियर में 32 से अधिक भाषाओं में 6,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं। सोनू निगम के प्रसिद्ध गाने जिन्हें दर्शक अक्सर सुनते और गुनगुनाते हैं- "संदेशे आते हैं" (बॉर्डर), "बोले चूड़ियां" (कभी खुशी कभी गम), "सतरंगी रे" (दिल से), "ये दिल दीवाना" (परदेस), "अभी मुझ में कहीं" (अग्निपथ), "सूरज हुआ मद्धम" (कभी खुशी कभी गम), और "कल हो ना हो" (कल हो ना हो)।

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू