उज्जैन में खौफनाक मर्डर: चेहरा ढके बदमाशों ने पहले बुलाया, फिर बेरहमी से कर दी हत्या
उज्जैन। उज्जैन जिले के नागदा के समीप स्थित एक गांव में देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधकर घर पहुंचकर और युवक को आवाज देकर बाहर बुलाया। उसके बाहर आते ही चाकू से हमला कर दिया। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में जनसेवा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बिरलाग्राम थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम भगतपुरी निवासी 45 वर्षीय हुकुमसिंह रात लगभग 12 बजे अपने घर में बैठा था। इस दौरान चार–पांच लोग, जिनके चेहरों पर कपड़ा बंधा हुआ था, उसके घर पहुंचे और उसे नाम लेकर बाहर बुलाया। हुकुमसिंह बाहर आया तो कुछ देर बातचीत के बाद आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और चाकू से हमला कर फरार हो गए। हमले के दौरान शोर सुनकर परिजन बाहर आए तो हुकुमसिंह घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा था। पड़ोसियों की मदद से उसे तत्काल जनसेवा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज शुरू होते ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि हुकुमसिंह आरोपियों को पहचानता था, लेकिन वे उन्हें नहीं जानते। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल