जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली वीडियो किया शेयर, निक और बेटी संग दिखा खास पल
मुंबई : प्रियंका चोपड़ा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बीच पर अपने परिवार के साथ अच्छा पल बिता रही हैं। वीडियो में उनके साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती हैं। वीडियो पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं।
प्रियंका की वीडियो में नजर आए करीबी लोग
प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा एक तस्वीर में अपने पति निक जोनस की गोद में बैठी हैं। दूसरे शॉट में वह अपने पति से गले मिलती हैं। एक और शॉट में निक जोनस पानी से नहाकर बाहर आ रहे हैं। इसके बाद वीडियो में प्रियंका चोपड़ा पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के साथ लेट कर पोज दिया है।
प्रियंका को मिला फैंस की तरफ से यह गिफ्ट
वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है 'मैं सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हुए एक नए साल में कदम रखने जा रही हूं। अपने जन्मदिन से ठीक पहले की शाम... मैं बस आभारी हूं। मैं दुनिया में सुरक्षित महसूस करती हूं। आप लोगों ने जो मुझे गिफ्ट दिए उसके लिए मैं आभारी हूं। मेरे लिए मेरा परिवार और दुनिया भर में मुझे चाहने वाले, मेरा अच्छा सोचने वाले ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार हैं। आप लोगों का धन्यवाद। इसी कृतज्ञता के साथ मैं 43वें वर्ष में कदम रखने जा रही हूं, बेबी!'
प्रियंका की पोस्ट पर इन सेलेब्स ने किए कमेंट
प्रियंका चोपड़ा की वीडियो पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। सोफी चौधरी ने प्रियंका की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'आपको बहुत सारा प्यार। हमेश सुरक्षित रहो। जन्मदिन की शुभकामनाएं।' सोहा अली खान ने प्रियंका चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा है 'जन्मदिन की मुबारकबाद।' अभिनेत्री कुब्रा सैत ने लिखा है 'जन्मदिन की बधाई'। अभिनेत्री नेहा मलिक ने लिखा है 'आप मेरी पसंदीदा हो। आपको जन्मदिन की बधाई।'
प्रियंका चोपड़ा का काम
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की रिलीज को लेकर चर्चा में रही हैं। इसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई है। बताया जाता है कि प्रियंका जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी 29' में नजर आने वाली है। इसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे।

अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, लॉन्च किया दुनिया का पहला ‘ऑप्टोसार’ सैटेलाइट
काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी का दावा- हम ही जीतेंगे, बाहर लगे नारे
चुनावी नतीजों से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला
सीएम आज करेंगे राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, 20 हजार दुग्ध उत्पादक होंगे शामिल
वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भारत में विनिर्माण रफ्तार तेज, PMI 54.7
15,600 करोड़ की डील पर संकट, RR के सामने नई चुनौती
विदेश मंत्री जयशंकर की कूटनीति, जमैका को दिया इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड
तमिलनाडु में CM समेत DMK के 15 मंत्री पीछे, पश्चिम बंगाल में भाजपा का जश्न शुरू
‘धुरंधर’ विवाद पर जावेद अख्तर बोले—हर फिल्म का अपना नजरिया होता है
चीन ने ठुकराए अमेरिका के प्रतिबंध, कहा- बाहरी दखल मंजूर नहीं