शहडोल में बड़ा हादसा: सीवर कार्य के दौरान धंसा मिट्टी का ढेर, दो मजदूर मलबे में दबे
शहडोल। शहडोल के सोहागपुर थाने के वार्ड नं 1, कोनी में एक गंभीर हादसा हुआ, जहां सीवर लाइन के लिए गड्ढा खोदते समय दो मजदूर मिट्टी में दब गए। घटना बारिश के बीच हुई, बारिश के बावजूद सीवर लाइन का काम जारी रखा गया था, जो कि कंपनी की लापरवाही को उजागर करता है।
आसपास के स्थानीय निवासियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन उनकी प्रयास नाकाम साबित हुईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, मिट्टी धसकने की वजह से बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। स्थानीय निवासी मन्नू वर्मा ने कहा, हमने तुरंत मदद करने की कोशिश की, लेकिन मिट्टी इतनी तेजी से धसक रही थी जिससे हम दोनों को बाहर नहीं निकाल पाए,और दोनों मजदूर मदद की गुहार लगा रहे थे और लोग देख कर भी कुछ नहीं कर सके। क्यों कि मिट्टी का धसकना जारी था
इस घटना में दबे दोनों मजदूरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर मौजूद सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने कहा, हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि दोनों मजदूरों को बाहर निकाला जाए। लेकिन मिट्टी में धंसने की वजह से सभी सावधानियां बरतनी पड़ रही हैं।
सीवर लाइन का यह काम स्थानीय प्रशासन की देखरेख में चल रहा था, और ऐसे समय में काम जारी रखने पर सवाल उठते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के कारण ऐसी स्थिति में काम करना बेहद जोखिम भरा था। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मजदूरों को जल्द से जल्द निकाला जाएगा। घटना के बाद इलाके में लोग भयभीत हैं और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी लापरवाहियों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
अफवाह से फैली सनसनी: विजय के हारने की खबर पर फैन ने किया आत्मघाती कदम
जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’
नदी में डूबे युवक की मिली लाश, दाद्दाजी घाट पर मचा हड़कंप
छावनी क्षेत्र में जमीन विवाद, 29 बंगलों पर सर्वे ने बढ़ाई हलचल