वी‑केयर घोटाला: 250 करोड़ के फर्जी बीमा मामले का आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार
बीमा कराने के नाम पर निवेशकों से 250 करोड़ रुपये हड़पने वाली वी-केयर मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के फरार आरोपी रांची निवासी प्रेमप्रकाश सिंह को आर्थिक अनुसंधान (ईओडब्ल्यू) अपराध संगठन ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है।
कंपनी का पंजीकरण 2008-09 में राजधानी क्षेत्र दिल्ली एवं हरियाणा में कराया गया था। वहीं, क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के कृष्णानगर स्थित सिंधुनगर में खोला गया था। कंपनी के जरिये लोगों का बीमा कराने के नाम पर निवेशकों से 250 करोड़ रुपये हड़प लिए गए। इसके बाद संचालक सभी कार्यालय बंद करके फरार हो गए, जिसके बाद लखनऊ के कृष्णानगर एवं आशियाना थाने में 26 मुकदमे दर्ज हुए थे।
शासन के आदेश पर ईओडब्ल्यू को 3 नवंबर 2015 को जांच सौंपी गई थी। ईओडब्ल्यू ने जांच के दौरान 23 लोगों को दोषी पाया, जिसमें से 19 को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।
ईओडब्ल्यू के डीजी नीरा रावत का कहना है कि ईओडब्ल्यू के मुकदमों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुख्यालय द्वारा क्रैक टीम बनाई गई है। इसके अलावा उन्हें अदालत से सजा दिलाने के लिए मॉनिटरिंग समिति का गठन भी किया गया है। ईओडब्ल्यू में रिवॉर्ड एंड पनिशमेंट पॉलिसी भी शुरू होगी, जिसके तहत सर्वश्रेष्ठ विवेचक और सेक्टर को हर महीने पुरस्कृत किया जाएगा।

नदी में डूबे युवक की मिली लाश, दाद्दाजी घाट पर मचा हड़कंप
छावनी क्षेत्र में जमीन विवाद, 29 बंगलों पर सर्वे ने बढ़ाई हलचल
इस माह भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन, बढ़ेंगी व्यापारिक संभावनाएं
क्रूज हादसे के बाद विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया मना
बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप
पलक्कड़ में कांग्रेस की जीत, पिशारोडी के सिर सजा जीत का ताज
बड़वानी में बस में अचानक आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार
भोपाल में किसानों का SDM ऑफिस के बाहर धरना, गेहूं स्लॉट बुकिंग पर आक्रोश
सुनेत्रा पवार की ऐतिहासिक जीत, 2.18 लाख वोटों से रचा रिकॉर्ड
अब पाकिस्तान से निवेश पर सख्ती, सीधे निवेश नहीं—सरकार की मंजूरी जरूरी