RBI की कटौती के बाद भी इन बैंकों की एफडी स्कीम्स में बना है निवेश का फायदा
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में कटौती के बाद देश के बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने एफडी पर ब्याज कम दिया है. फिक्स्ड डिपॉजिट के तहत होने वाली कमाई अब सीमित हो गई है. लेकिन इसी बीच देश के कुछ ऐसे बैंक भी हैं जो FD पर 8.8 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं. आइए उन बैंकों के बारे में और उनकी ओर से दिए जाने वाले इंट्रेस्ट रेट के बारे में बताते हैं.
देश के कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक हैं, जो कि सीनियर सिटीजन को एफडी पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक जैसे छोटे वित्त बैंकों की बात करें तो ये बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.80% और 8.70% की आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं. इसके अलावा कई अन्य सार्वजनिक और निजी बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को FD पर अच्छा ब्याज दे रहे हैं.
रेपो रेट कट का FD पर असर
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से फाइनेंशियल ईयर 2025 में रेपो रेट में 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है. जून 2025 की मीटिंग में RBI ने 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की. वहीं, फरवरी और अप्रैल में हुई मॉनिटरी पॉलिसी की मीटिंग में 25-25 बेसिस प्वाइंट की कमी की है.
आरबीआई की ओर से जब से रेपो रेट में कमी की गई है. तबी से देश के लगभग सभी बड़े प्राइवेट और सरकारी बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में सुधार किया है. एफडी पर देने वाले ब्याज को रिवाइज किया है. क्योंकि जब-जब आरबीआई रेपो रेट कम करता है. बैंकों के ऊपर से भी दबाव कम होता है. वह कम इंट्रेस्ट रेट पर लोन देते हैं. बैंक FD पर ब्याज दरें कम कर देते हैं क्योंकि अब उन्हें फंड जुटाने के लिए ज्यादा ब्याज नहीं देना पड़ता है.

युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मलेरिया पर सरकारी दावों की खुली पोल, कांकेर में 10 दिन में 3 बच्चों की मौत; बस्तर में 8426 संक्रमित
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा