अगर हर रात बीच में खुल जाती है नींद, तो हो जाएं सावधान! जानिए एक्सपर्ट की सलाह
अक्सर ऐसा होता है जब आप रात को सो रहे होते हैं और अचानक आपकी नींद खुल जाती है। यदि यह समस्या लगातार होती है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं और साथ ही इससे आपके शरीर और दिमाग को भी नुकसान पहुंचता है। आज के समय में कई लोग खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाने के कारण रात को सही से नींद नहीं ले पाते हैं, जबकि हमारे लिए हर रोज 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती है। ऐसे में अगर आपकी नींद हर रोज पूरी नहीं होती है, तो यह आपकी पूरी हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर क्या कहते हैं?
आधी रात को नींद टूटने के कारण
तनाव- अगर आप बार-बार आधी रात को उठ जाते हैं, तो हो सकता है कि आप तनाव में हों। जब आप तनाव में रहते हैं, तो दिल की धड़कन तेज हो जाती है और आप अचानक उठ जाते हैं।
उम्र बढ़ने के कारण- कई बार जब आपकी उम्र बढ़ने लगती है, तो इसका असर नींद पर पड़ता है, जिससे नींद की गुणवत्ता कम हो जाती है और आप देर तक जागते रहते हैं या फिर सोने के बाद आपकी नींद अचानक खुल जाती है।
दवाएं- कई बार ऐसा होता है जब आप लगातार दवा लेते हैं, तो इसका असर नींद के पैटर्न पर पड़ता है। इसके कारण आप आधी रात को जग जाते हैं और आपको नींद भी नहीं आती है। डिप्रेशन, एडीएचडी और हाई ब्लड प्रेशर जैसी प्रिस्क्रिप्शन दवाएं नींद को खराब कर सकती हैं।
कैसे करें बचाव
- नींद के लिए अपने कमरे में अनुकूल वातावरण बनाएं
- शरीर को पूरे दिन एक्टिव रखें।
- नींद न आने पर शांत जगह पर जाकर बैठें।
- सोने से पहले स्क्रीन से दूरी बनाकर रखें।
- अपने रुटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें।
- कैफीन का सेवन कम करें।
- रात का खाना जल्दी खाएं।

मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत