तेज बारिश से तबाही, बह गया पुल का हिस्सा, झलोन-सर्रा मार्ग पर यातायात ठप
दमोह। दमोह जिले में हो रही लगातार बारिश से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाॅक में कुछ स्थानों पर पुल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह भी करीब एक घंटे तक तेज बारिश के बाद पूरे नगर में पानी ही पानी दिखाई देना लगा। नदी, नाले भी तेज बारिश के बाद उफान पर हो गये।
गौरैया नदी उफान पर
तेंदूखेड़ा ब्लाक के लिए जीवनदानी कहलाने बाली गौरैया नदी भी सोमवार को पूरे उफान पर दिखाई दी। पूर्व में बने छोटे पुल बारिश के पानी में डूब गये तो कहीं-कहीं कुछ नाले को भी बारिश में नुकसान झेलना पड़। कई जगह तो ऐसी स्तिथि बन गई कि अब आवागमन करने पर ग्रामीणों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
पुल के ऊपर सड़क बही
लगातार हो रही बारिश से झलोन और सर्रा के बीच बिसनाखेड़ी गांव के समीप से निकली गौरैया नदी के पुल पर बनी सड़क बह गई। बताया गया पूर्व में इस पुल की एक परत बह गई थी जिसके बाद पिछले वर्ष ही उसमें सुधार हुआ था और इस वर्ष पहली बारिश में ही वह सड़क नदी के तेज बहाव में बह गई। सुधार कार्य प्रधान मंत्री प्राधिकरण विभाग से हुआ था क्योंकि उन्हीं के अधीन यह मार्ग है। इसी तरह पंजी से होकर निवारा गांव जाने वाले पुल का कुछ हिस्सा पानी में बह गया। निबोरा निवासी राहुल यादव ने बताया वहाब तेज होने के कारण पूल का कुछ भाग बह गया है। अब चार पहिया वाहनों का आवागमन होना मुश्किल है। यदि सुधार जल्दी नहीं हुआ तो पूल पुल बह जायेगा और ग्रामीणों को दूसरा कोई रास्ता नहीं है।
घरों में भर गया पानी
तेज बारिश होने के बाद तेंदूखेड़ा के वार्ड ग्यारह में लोगों के मकानों में पानी भर गया। जिससे गृहस्थी का सामान खराब हो गया। तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरभ गंधर्व ने बताया कि जहां पुल क्षतिग्रस्त होने और पानीं भरने की सूचना मिली है। संबंधित विभागों को सूचना देकर सुधार कार्य कराने के लिए कहा है।

श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
पुलिस प्रशासन को लेकर जीतू पटवारी का तीखा बयान, 'नई कांग्रेस' वाले बयान पर बढ़ा विवाद
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान