तीन साल तक नहीं मिला काम, अहाना कुमरा ने लिया बड़ा फैसला
अभिनेत्री अहाना कुमरा को फिल्मों में एक्टिंग का काम नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने पिछले साल फैसला किया कि वह प्रोडक्शन में कदम रखेंगी। उन्होंने कहा था कि उन्हें तीन वर्षों तक फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने अपने सपनों को सच करने के बारे में सोचा। अब उन्होंने अपना नया काम शुरू कर दिया है।
अहाना ने शुरू किया नया काम
अहाना कुमरा ने अपने साथी कास्टिंग डायरेक्टर अपूर्व सिंह राठौर के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन कंपनी शुरू की जो पांडा फिल्म्स के साथ काम करेगी। अहाना ने अपनी कंपनी के जरिए एक म्यूजिक वीडियो शूट करना शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट में वह अभिनय नहीं करेंगी बल्कि वह इसका प्रोडक्शन करेंगी।
अहाना के लिए काफी नहीं थे रोल
TOI ने अहाना कुमरा के हवाले से लिखा 'प्रोड्यूसर हमें जो रोल दे रहे थे वह मेरे लिए काफी नहीं थे। महिलाओं के लिए बहुत सीमित रोल हैं और इसे पाने के लिए कई महिलाएं संघर्ष करती हैं। अगर मैं नाकाम होती हूं, तो हो जाऊंगी, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। इसके बाद कुछ और करूंगी।'
खेल छोड़ने वालों में से नहीं हैं अहाना
अहाना ने कहा 'एक प्रोड्यूसर के तौर पर बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं। ऐसे में जब आप दूसरी तरफ होते हैं, तो आपको इनके बारे में पता नहीं होता है। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए कंफर्ट जोन से निकलने का सबसे अच्छा वक्त है। ऐसा वक्त भी आता है, जब आपको सख्ती से चुनना होता है, ऐसे में या तो आप खेल में बने रहें या फिर छोड़ दें। मैं छोड़ने वालों में से नहीं हूं। मैं उन में से हूं, जो खेल में बने रहना पसंद करती हैं। मैंने हमेशा शोहरत को पसंद किया है।'
अहाना का काम
अहाना अपने प्रोजेक्ट में अभिनय नहीं कर रही हैं। इस पर उन्होंने कहा 'मैं ऐसी स्क्रिप्ट लिखने के खिलाफ नहीं हूं, जिसमें मैं एक अभिनेत्री के तौर पर काम करूं। हालांकि मैं फिल्हाल एक निर्माता के तौर पर अपना काम कर रही हूं।'
अहाना कुमरा ने 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का', 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' और 'इंडिया लॉकडाउन' में नजर आ चुकी हैं।

विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
‘शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सुरक्षित’, लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत