प्रेग्नेंसी रूमर्स पर विक्की जैन का रिएक्शन वायरल, फैंस को मिला जवाब
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 2 में नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर ये कपल लाइमलाइट में रहता है। पिछले काफी वक्त से अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। अब कपल ने एक लेटेस्ट व्लॉग में इन रूमर्स पर रिएक्शन दिया है। विक्की जैन ने बताया है कि उन पर परिवार की तरफ से बच्चे को लेकर काफी प्रेशर है।
अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी पर दिया रिएक्शन
दरअसल, लाफ्टर शेफ्स 2 के एक एपिसोड में अंकिता लोखंडे ने कृष्णा अभिषेक से कहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं। जैसे ही एपिसोड सामने आया तो चर्चा शुरू हो गई कि क्या एक्ट्रेस विक्की जैन के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं? हाल ही में व्लॉग के जरिए अंकिता और विक्की ने इन रूमर्स पर रिएक्शन दिया। विक्की ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी वक्त से खबरें चल रही हैं, प्रेग्नेंसी कब होगी, ये सवाल होना चाहिए।
अभी प्रेग्नेंट नहीं हैं अंकिता लोखंडे
विक्की जैन ने कहा, ‘पूरी फैमिली लगी हुई है और बातचीत चल रही है। मैं इन सवालों से थक गया हूं।’ अंकिता लोखंडे के पति ने बातों ही बातों में इशारा दे दिया कि फिलहाल वह अभी बच्चे की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है।
विक्की ने की अंकिता की तारीफ
बातचीत के दौरान विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अपनी वाइफ के बारे में सबसे ज्यादा जो चीज पसंद आई वह ये है कि अंकिता किसी भी रिश्ते को टूटने नहीं देती हैं। विक्की ने कहा, ‘चाहें जितना भी मुश्किल वक्त क्यों न हो, अंकिता रिश्ते को टूटने नहीं देगी। वो हमेशा जोड़ के रखेगी।

विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
‘शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सुरक्षित’, लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत