बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट: महंगाई दर जून में घटकर 2.6% पर आई
सब्जियों और कुछ दालों की कीमतों में तेजी के बावजूद जून की खुदरा महंगाई 2.6 फीसदी रह सकती है। यह लगातार पांचवां महीना होगा, जब महंगाई दर आरबीआई के तय दायरे चार फीसदी के अंदर रहेगी। मई में यह घटकर 2.82 फीसदी रह गई थी जो छह वर्षों में सबसे कम थी।
बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, जून में जरूरी वस्तुओं के दाम घटे हैं, जिसका असर आंकड़ों पर दिखेगा। बेहतर उत्पादन से सब्जियों और दालों की कीमतों में तेजी आई है। हालांकि, टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में मासिक आधार पर सामान्य मौसमी वृद्धि देखी जा रही है। सालाना आधार पर इनके दाम घटे हैं। जून और जुलाई में इन वस्तुओं की कीमतों में उलटफेर की सामान्य मौसमी प्रवृत्ति से टमाटर, प्याज और आलू पर बारीकी से नजर रखने की आवश्यकता है, क्योंकि पहली कटाई अवधि समाप्त होने वाली है। हालांकि, मुद्रास्फीति के लिए दृष्टिकोण आरामदायक बना है। जुलाई, 2025 में भी महंगाई दर कम रह सकती है।
सालाना आधार पर कुल प्रमुख 20 कमोडिटी में से 11 की कीमतों में जून में गिरावट दिखी है। इसमें प्याज और आलू के खुदरा भाव जून में 26.1 और 20.3 फीसदी घटे हैं। टमाटर के भाव सालाना आधार पर सस्ता होने के बावजूद मासिक आधार पर जून में 36.1 फीसदी बढ़े हैं।
अरहर दाल के दाम सबसे ज्यादा घटे
दालों में भी गिरावट देखी जा रही है। सबसे अधिक गिरावट अरहर में आई है। जून में इसके भाव 23.8 फीसदी घटे हैं, जो मई में 18.9 फीसदी घटे थे। लगातार चौथे महीने दोहरे अंकों की गिरावट आई है। अन्य दालों में उड़द 8.5%, मसूर 6.7% और मूंग 6.6% फीसदी सस्ती हुई है।
अनाज की खुदरा कीमतों में भी गिरावट
अनाज की खुदरा कीमत में भी नरमी देखी गई है। जून में चावल की कीमत में 5.1% घटी हैं। गुड़ और नमक पैक जैसी विविध वस्तुओं के लिए कीमतें काफी हद तक नियंत्रित रहीं। खाद्य तेलों की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। आलू के लिए भी पिछले दो महीनों में कीमतें धीरे-धीरे बढ़ रही हैं। प्याज की कीमतें अभी भी सीमित हैं, जिसमें -0.4% की गिरावट आई है।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक