लाखों लोग होंगे प्रभावित: प्रदेश में आज से 34 लाख राशनकार्ड ब्लॉक, ई-केवाईसी न कराना पड़ा महंगा
प्रदेश के 34 लाख से ज्यादा लोगों का राशन कार्ड अब ऑनलाइन सिस्टम में ऑटोमेटिक ब्लॉक हो जाएगा। क्योंकि केंद्र सरकार ने उचित मूल्य की दुकानों के कार्ड सदस्यों को ऑनलाइन ई-केवाईसी कराने के लिए 30 जून तक अंतिम समय दिया था। अब तक इसको आगे बढ़ाने संबंधित कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। इस कारण 34 लाख से ज्यादा लोगों को दुकानों से राशन नहीं मिल पाएगा। जबकि विभाग की ओर से जारी निर्देश में ई-केवाईसी की समय-सीमा तय कर दी गई थीं। इसमें इसके कारण अब लाखों सदस्यों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
81 लाख राशन कार्ड के पौने तीन करोड़ सदस्य
प्रदेश में 81 लाख 63 हजार 666 राशन कार्ड जारी किए गए हैं। इनमें पंजीकृत सदस्यों की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 61 हजार 287 है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन सदस्यों में अब तक 34 लाख 95 हजार 058 लोगों ने ई-केवाईसी नहीं करवाया है। सरकार के आदेश के तहत पंजीकृत प्रत्येक कार्ड सदस्य को ई-केवाइसी कराना अनिवार्य था। अब केवाईसी नहीं कराने वाले लोगों को अपात्र मान लिया जाएगा। इस तरह उनका नाम भी ऑनलाइन सिस्टम में ब्लॉक कर दिया जाएगा, जिसके बाद सिस्टम में केवाइसी कराने वाले सदस्यों को ही उचित मूल्य की दुकान से राशन मिल पाएगा।
डिजिटल सत्यापन के लिए जरूरी है ई-केवाइसी
ई-केवाईसी एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के माध्यम से डिजिटल सत्यापन किया जाता है। इस प्रणाली के माध्यम से यह तय किया जाता है कि लाभार्थी वास्तविक, जीवित है या फिर पात्र है कि नहीं। इसके जरिए फर्जी, मृत और दोहरे राशन कार्ड धारकों की पहचान कर उन्हें सूची से बाहर किया जा सकता है।
30 जून ई-केवाइसी का अंतिम दिन था
अब तक किसी प्रकार का आदेश डेट बढ़ाने के लिए नहीं आया है। जारी आदेश के अनुसार 30 जून को ई-केवाइसी कराने का अंतिम दिन था।
-भूपेंद्र मिश्रा, खाद्य नियंत्रक, रायपुर
घर बैठे भी कर सकते हैं ई-केवाइसी
यदि ई-केवाइसी कराने के लिए विभाग की ओर से डेट बढ़ा दिया जाता है तो, सदस्य घर बैठे भी ई-केवाइसी कर सकते हैं। कोई भी पात्र सदस्य राशन लेने से वंचित नहीं हो, उसके लिए सरकार ने केवाइसी के लिए मोबाइल एप भी शुरू किया है, जिसका नाम मेरा ई-केवाइसी राशन कार्ड है। इस एप को प्लेय स्टोर गूगल से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप को डाउनलोड करने के बाद मोबाइल का लोकेशन ऑन कर ऑप्शन में राज्य चुनना है, फिर आधार नंबर डालना है। ओटीपी आने पर नंबर और कैप्चा डिटेल डालकर फेस केवाइसी में क्लिक करना है। क्लिक करते ही केवाइसी हो जाएगा।

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू