दिलजीत दोसांझ पर पाक कलाकार संग काम करने का विवाद
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के साथ काम करने को लेकर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का लगातार विरोध किया जा रहा है। इसी बीच दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक्टर का समर्थन किया है।
दिलजीत की फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के साथ काम करने को लेकर विवाद हो रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण सोशल मीडिया, कुछ हस्तियों और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने दिलजीत की आलोचना की है।
नसीरुद्दीन शाह का बयान
इसी बीच नसीरुद्दीन शाह दिलजीत की तरफदारी की है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं दिलजीत के साथ हूं। वो गंदी राजनीति के शिकार हुए हैं। कुछ लोग उन पर हमला करने का मौका ढूंढ रहे हैं। कास्टिंग का फैसला निर्देशक का था, दिलजीत का नहीं। वह एक मशहूर हस्ती हैं और उन्होंने बिना किसी पूर्वाग्रह के फिल्म में काम किया। कुछ लोग भारत और पाकिस्तान के बीच निजी रिश्तों को खत्म करना चाहते हैं।'
पाकिस्तान में दोस्तों के लिए प्यार
नसीरुद्दीन शाह ने इसी पोस्ट में आगे लिखा- पाकिस्तान में मेरे करीबी रिश्तेदार और दोस्त हैं। कोई मुझे उनसे प्यार करने या मिलने से नहीं रोक सकता। और एक जवाब उनके लिए भी जो अब कहेंगे कि 'पाकिस्तान जाओ', मैं उन्हें कहना चाहूंगा 'कैलासा जाओ'।
विवाद का कारण
बताते चलें कि पाकिस्तानी कलाकार हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर दिलजीत का लगातार बहिष्कार किया जा रहा है। इसी बीच FWICE ने 'बॉर्डर 2' के निर्माताओं से फिल्म से दिलजीत को निकालने की मांग की है। उनका कहना है कि दिलजीत के इस काम से राष्ट्रीय एकता और सैनिकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

बंगाल चुनाव 2026: योगी की एंट्री से बढ़ा पारा, ममता सरकार पर बोला तीखा हमला
बजट सत्र का समापन: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 93% रही उत्पादकता
होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव: ईरान ने दी अमेरिका को नौसैनिक नाकेबंदी पर चेतावनी
सदन में संग्राम: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कहा 'जादूगर', बीजेपी का जोरदार हंगामा
वाराणसी से ललकार: स्मृति ईरानी ने अखिलेश को अपनी सुरक्षित सीट छोड़ने की चुनौती दी
होर्मुज स्ट्रेट खुला: वैश्विक तेल संकट टला, भारत को मिली बड़ी संजीवनी
महिला आरक्षण पर रार: प्रियंका गांधी ने सरकार को दी 'पुराना बिल' लाने की चुनौती
आरसीबी का 'शतक': चिन्नास्वामी में 100 मैच खेलने वाली आईपीएल की पहली टीम बनी बेंगलुरु
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून 2026 को चुनौती; ईसाई समुदाय पहुंचा हाई कोर्ट