विदेश से लौटे सांसदों के दल को पीएम मोदी का न्योता, जानिए डिनर की खास बातें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार शाम को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का रुख बताने के लिए विश्व की राजधानियों की यात्रा पर गए थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सदस्य प्रधानमंत्री के साथ अपनी प्रतिक्रिया साझा करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने सभी प्रतिनिधिमंडल को आज डिनर पर आमंत्रित किया है। डिनर का आयोजन शाम 7 बजे होगा। पीएम मोदी, प्रधानमंत्री आवास, लोक कल्याण मार्ग पर सभी सदस्यों से मुलाकात करेंगे।
पहले ही प्रतिनिधिमंडलों से मिल चुके हैं विदेश मंत्री
प्रतिनिधिमंडलों में 50 से अधिक व्यक्ति शामिल थे, जिनमें से अधिकतर वर्तमान सांसद हैं। पूर्व राजनयिक भी इन प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा थे, जिन्होंने 33 विदेशी राजधानियों और यूरोपीय संघ का दौरा किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर पहले ही प्रतिनिधिमंडलों से मिल चुके हैं और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत रुख को व्यक्त करने में उनके प्रयासों की प्रशंसा की है।
सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा चार प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व किया गया, जिनमें दो भाजपा सांसद, एक जदयू सांसद और एक शिवसेना के सांसद शामिल थे, जबकि तीन का नेतृत्व विपक्षी सांसदों ने किया, जिनमें कांग्रेस, द्रमुक और राकांपा (शरद गुट) के एक-एक सांसद शामिल थे।

CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
राजभवन के आदेश से रादुविवि में बढ़ी हलचल, धारा 52 लगाने की तैयारी
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना