पुर्तगाल के नेशंस लीग खिताब जीतते ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो रोने लगे
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 जून 2025 को आईपीएल में अपना पहला खिताब जीता। 18 साल के इंतजार के बाद आरसीबी ने रजत पाटीदार की कप्तानी में ये जीत हासिल की। इस दौरान टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली काफी इमोशनल नजर आए। उनकी आंखों में आंसू रुक नहीं रहे थे। ये आंसू आरसीबी की जीत की खुशी के थे।
ठीक ऐसा ही नजारा अब फुटबॉल के एक मैच के दौरान देखने को मिला। महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी कोहली की तरह बीच मैदान रोते नजर आए। उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो उस वक्त का है जब उनकी टीम पुर्तगाल ने नेशंस लीग 2025 का खिताब जीता।
नेशंस लीग 2025 की चैंपियन बनीं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम
पुर्तगाल की फुटबॉल टीम ने नेशंस लीग का खिताब जीत लिया है। फाइनल मैच में पुर्तगाल ने पेनल्टी शूट आउट में स्पेन को हराकर दूसरी बार ये खिताब जीता। । इससे पहले उसने 2018-2019 में टूर्नामेंट के पहले सीजन में भी खिताब जीता था। पुर्तगाल ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 5-3 से मात दी।
एक्सट्रा टाइम समाप्त होने के बाद स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा। फिर पेनल्टी शूटआउट में पुर्तगाल ने अपने पांच के पांच शॉट में स्कोर किया, जबकि स्पेन की टीम एक शॉट मिस कर गई। पुर्तगाल के गोलकीपर डिएगो कोस्टा हीरो रहे।
इस मैच के बाद पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो बीच मैदान रोते नजर आए। उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रोनाल्डो को रोता देख फैंस को विराट कोहली की याद आ गई, जो आरसीबी के आईपीएल 2025 फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद ठीक ऐसे ही घुटने के बल बैठे और सिर को नीचे झुकाकर रोते दिखे थे। ये आंसू खुशी के थे।
इस जीत के बाद रोनाल्डो बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि मेरे पास अपने क्लबों के साथ कई खिताब हैं, लेकिन पुर्तगाल के लिए जीतना किसी भी चीज़ से बेहतर है। अपनी आंखों से बहते आंसुओं को पोंछते हुए उन्होंने आगे कहा कि ये आंसू हैं। यह एक लक्ष्य था जो पूरा हुआ है और यह इतनी खुशी है।

श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
पुलिस प्रशासन को लेकर जीतू पटवारी का तीखा बयान, 'नई कांग्रेस' वाले बयान पर बढ़ा विवाद
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान