Housefull 5 के बाद अक्षय कुमार की चार बड़ी फ्रेंचाइज़ी फिल्में तैयार, बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल
नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। साल में कई फिल्में रिलीज करना उनकी खासियत है और हाउसफुल 5 की रिलीज के बाद भी उनका बिजी शेड्यूल जारी रहेगा। 2025 और उसके बाद भी, अक्षय कुमार के पास एक से बढ़कर एक दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं जो फैंस को खुश करने के लिए काफी है।
हाउसफुल 5 के बाद अक्षय कुमार किन अपकमिंग फिल्मों में नजर आने वाले हैं, यहां देखिए इसकी लिस्ट।
कन्नप्पा
बॉलीवुड में धमाल मचाने वाले अक्षय कुमार अब तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म कन्नप्पा है जिसमें एक्टर भगवान शिव की भूमिका दिखाएंगे।
रिलीज डेट- 27 जून 2025
जॉली एलएलबी 3
सुभाष कपूर निर्देशित जॉली एलएलबी 3 जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा में अक्षय के साथ अरशद वारसी मुख्य भूमिका में हैं।
रिलीज डेट- 19 सितंबर 2025
वेलकम टू द जंगल
कॉमेडी फ्रैंचाइजी वेलकम की यह तीसरी किस्त एक मल्टीस्टारर फिल्म होने वाली है। अक्षय के साथ इसमें दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, संजय दत्त, परेश रावल, सुनील शेट्टी, अनिल कपूर जैसे कई बड़े सितारे दिखाई देने वाले हैं।
रिलीज डेट- 26 दिसंबर 2025
भूत बंगला
15 साल बाद अक्षय कुमार प्रियदर्शन के साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों ने साथ में कई हिट कॉमेडी फिल्में दी हैं। अब प्रियदर्शन निर्देशित अपकमिंग हॉरर कॉमेडी भूत बंगला में अक्षय वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल के साथ काम करने जा रहे हैं।
रिलीज डेट- 2 अप्रैल 2026
हेरा फेरी 3
हिट फ्रेंचाइजी हेरा फेरी 3 में भी राजू बनकर अक्षय कुमार वापसी करने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू होने वाली थी, लेकिन परेश रावल के अचानक एग्जिट ने इसकी शूटिंग पर असर डाला है। अक्षय फिल्म का निर्माण भी कर रहे हैं।
इन फिल्मों के अलावा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार सिद्धार्थ आनंद के साथ हॉरर फिल्म, राउडी राठौड़ 2 और ढिशूम 2 में दिखाई देंगे। अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है।

विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
‘शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सुरक्षित’, लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत