बाइक सवारों पर कहर बनकर टूटा अज्ञात वाहन, मैहर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत
मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर में भीषण सड़क हादसा हो गया. सरलानगर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए मैहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है. बताया जा रहा है कि हादसे में तीनों मृतकों के सिर में गहरी चोटें आईं हैं, ज्यादा ब्लीडिंग होने से तीनों की मौत हो गई.
धनवाही से मैहर जा रहे थे युवक
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार की रात 8.30 बजे की है. बाइक पर सवार होकर चार युवक धनवाही से मैहर की ओर जा रहे थे. तभी मैहर के कोतवाली क्षेत्र के सरला नगर रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.
हादसे में 3 युवकों की मौत
इस घटना में शैलेन्द्र कुशवाहा (25 वर्ष), अमित दहिया (24 वर्ष) और रजनीश कुशवाहा (25 वर्ष) की मौत हुई है. ये तीनों मैहर के ग्राम डांडी के निवासी थे. वहीं आनंद कुशवाहा (उम्र 20) निवासी धनवाही गंभीर रूप से घायल है. मृतक रजनीश कुशवाहा बाहर रहता था और कंस्ट्रक्शन का काम करता था. वह चार भाईयों में सबसे छोटा था, उसके पिता नहीं हैं. वहीं शैलेंद्र कुशवाहा दो भाईयों में सबसे छोटा है. वह मैहर में गेराज में काम करता था. उसके पिता घर में आटा की चक्की चलाते हैं. अमित दहिया भी शैलेंद्र के साथ गैरेज में काम करता था. ये भी दो भाई में छोटा था इसके पिता फैक्ट्री में मजदूरी करते है.रजनीश कुशवाहा अपनी मौसी के लड़के (घायल) आनंद कुशवाहा और अमित व शैलेंद्र को धनवाही से लेकर मैहर की ओर आ रहे थे. तभी हादसे का शिकार हो गए. मैहर सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि, ''अस्पताल में तीन लोगों के शव आए हैं. वहीं एक गंभीर घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है.''

रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
आइंस्टीन के सिद्धांत पर फिर लगी मुहर, 100 साल बाद मिली नई वैज्ञानिक पुष्टि
30 जुलाई मतदान से पहले भाजपा का फुल दमखम, दतिया में निकलेगा CM मोहन यादव का रोड शो
अखिलेश का बड़ा हमला, 2014 की नीतियों पर उठाए सवाल; बोले- देश को होता ज्यादा फायदा
‘कॉकरोच’ के बाद अब ‘E20 जनता पार्टी’ का हल्लाबोल, पेट्रोल मुद्दे पर बढ़ी सियासत
सोनम वांगचुक आज अस्पताल से होंगे छुट्टी, बापू को श्रद्धांजलि देकर लौटेंगे लद्दाख
संसद में फिर हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
'हालात बेहद भयावह हैं…' असम बाढ़ पर सिंगर पापोन ने देशवासियों से लगाई मदद की गुहार
टेक्सास में पानी पर बढ़ा संकट, उद्योगों की खपत से आम लोग परेशान