सोनम का जैकेट और राजा की टी-शर्ट से खुल रहे रहस्य के नए पन्ने
शिलांग में लापता इंदौर निवासी सोनम तो नहीं मिली, लेकिन पुलिस ने यह पता लगा लिया है कि खाई में मिला जैकेट सोनम का ही है। होम स्टे से निकलते समय के सीसीटीवी फुटेज से इस तथ्य का खुलासा हुआ है।
क्षेत्र के डबल डेकर रुट के जिस होम स्टे में 23 मई को इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और सोनम रुके थे। उसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उनके हाथ में लगेज भी थे। उस होम स्टे के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम कैद हुए है। जिसमें सोनम काले और लाल रंग का जैकेट स्कूटर की डिक्की में रखते हुए नजर आई है।
वह जैकेट खाई में मिला था। परिजन पहले जैकेट सोनम का होने से इनकार कर रहे थे, लेकिन फुटेज में इस रंग का जैकेट नजर आ रहा है। इसके अलावा राजा एक सफेद रंग की टी शर्ट भी डिक्की में रखते नजर आ रहे है। संभवत: वहीं टी शर्ट 2 जून को राजा के शव के पास मिली थी। इस सीसीटीवी फुुटेज को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। पुलिस को इन फुटेज से पता चला है कि वे अपने साथ क्या सामान ले गए थे। सोनम के पास एक बैग भी था। जिसे उसने कंधे पर लटकाया था। जैकेट को पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
होम स्टे में लगेज रखते समय राजा ने बैग में से एक टी शर्ट निकाल कर डिक्की में रखी थी। इसके अलावा सोनम ने एक जैकेट भी वहां रखी थी। बारिश से बचने के लिए लोवर भी सोनम ने पहना था। इसके बाद दोनों ने बैग होम स्टे में रखा था।
23 मई के इस सीसीटीवी फुटेज में सोनम मोबाइल देखते हुए नजर आ रही थी। राजा और सोनम दोबारा होम स्टे में लौट कर नहीं आए, क्योकि उसके बाद सोनम और राजा लापता हो गए थे। उसके 11 वें दिन राजा का शव पार्किंग यार्ड के नीचे डेढ़ सौ फीट खाई में मिला, जबकि सोनम अभी भी लापता है। सोनम की खोजबीन वाइसावडोंग के पहाड़ी क्षेत्र के अलावा अन्य दो स्थानों पर हो रही है

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं