फर्जी CBI अधिकारी ने की 10 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर खुद को एयरपोर्ट में पदस्थ सीबीआई अधिकारी बताकर एक महिला से 10 लाख 14 हजार रुपए ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट बांकीमोंगरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन बांकीमोंगरा कालोनी निवासी सुमिता शर्मा उम्र 40 वर्ष के पास १६ मई को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल किया। महिला ने कॉल उठाया। ठग ने पहले तो उसने खुद को महिला क दोस्त बताया और गिफ्ट भेजने की बात कही। इसके बाद उसी दिन दूसरे नंबर से वीडियो कॉल किया और ठग ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया।
10 लाख रुपए की ठगी
वीडियो कॉल में ठग वर्दी पहना हुआ था। उसने कहा कि एक पार्सल आया है। उसे खोलकर दिखाया, जिसमें जेवर और बहुत सारे रुपए थे। ठग ने कहा कि इस पार्सल में नाम और पता लिखा हुआ है, जिसमें सोने के आभूषण, विदेशी करंसी आदि भेजा जा रहा था। यह एयरपोर्ट में जांच के दौरान पकड़ा गया है।
उसने झांसे में लेते हुए कहा कि पार्सल भेजने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज किया गया है। ठग ने कहा कि मामले में बचने के लिए रुपए की मांग की। इससे महिला डर गई और ठग गिरोह के झांसे में आ गई।
महिला को ठगी का हुआ अहसास
इसके बाद ठग ने पहले तो एक खाता नंबर देकर 10 हजार रुपए मांगे। जब खाते में 10 हजार रुपए आए, इसके बाद अलग-अलग किस्तों में अलग-अलग खातें में रुपए भेजने के लिए कहा गया। महिला मामले से बचने के चक्कर में एक सप्ताह के भीतर 10 लाख 14 हजार रुपए का भुगतान कर दिया। इसके बाद भी ठग नहीं रुका और किस्त बढ़ाते हुए रुपए मांगने लगा। तब महिला को ठगी का अहसास हुआ। उसने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस मामले में ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव