अक्षर पटेल के रिटायरमेंट का सच आया सामने, वायरल वीडियो निकला फर्जी
Akshar Patel: IPL 2025 के खत्म होने के साथ ही भारतीय क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. जिसके बाद क्रिकेट जगत में तहलका मच गया है. अक्षर पटेल को इस बार इंग्लैंड दौरे के लिए भी भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है, जिसके चलते उनके फैंस और ज्यादा परेशान हो गए हैं.
अक्षर पटेल ने किया संन्यास का ऐलान?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें अक्षर को यह कहते हुए सुना गया कि ‘मेरा और क्रिकेट का सफर यहीं तक था.’ जिसके बाद फैंस के बीच चिंता की लहर दौड़ गई. हालांकि, अब इस खबर की सच्चाई सामने आ गई है, और यह वीडियो फर्जी साबित हुआ है. दरअसल, यह वीडियो AI की मदद से बनाया गया है, जिसमें अक्षर की आवाज और तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया. अक्षर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, और वह अभी भी क्रिकेट में सक्रिय हैं.
इस वीडियो में अक्षर पटेल रिटायरमेंट स्पीच देते नजर आ रहे हैं. अक्षर कहते नजर आ रहे हैं, ‘यह बहुत महत्वपूर्ण ऐलान है. मेरे लिए यह ऐलान करना आसान नहीं है. क्रिकेट ने मुझे सब कुछ दिया. मेरी पहचान, आपका प्यार, लेकिन हर सफर का अंत होता है. शायद मेरा और क्रिकेट का सफर यहीं खत्म हो गया.’
IPL 2025 में कप्तानी का मिला मौका
यह पहली बार नहीं है जब किसी क्रिकेटर के नाम पर फर्जी खबरें वायरल हुई हैं, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों के प्रति सतर्कता की जरूरत को उजागर किया है. बता दें, वह हाल ही में IPL में खेलते हुए नजर आए थे. लेकिन उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन निराशाजनक रहा. उनकी टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी. वहीं, ये पहला मौका था जब उन्होंने IPL में किसी टीम को फुल टाइम कप्तान बनाया गया. अक्षर ने इस सीजन में 12 मैचों में 263 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए.

असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव