सूरजपुर में सनसनीखेज वारदात: प्राचीन शिव मंदिर में अराजक तत्वों ने लगाई आग, धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस
सूरजपुर। जिले के ओडगी थाना क्षेत्र अंतर्गत लांजीत गांव में धार्मिक आस्था को आघात पहुंचाने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव के प्राचीन घटोरिया बाबा शिव मंदिर में अज्ञात शरारती तत्वों ने घुसकर चप्पल और लकड़ियां डालकर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद से पूरे गांव में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है। यह आपराधिक वारदात मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के गर्भगृह में चप्पल और लकड़ियां जल रही थीं। आगजनी की इस हरकत ने स्थानीय श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ओडगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने, आगजनी और सामुदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। स्थानीय निवासी व ग्रामीणों ने इस घटना को समुदाय की धार्मिक भावनाओं पर हमला बताते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान