फिलिस्तीन समर्थक का आतंक, मोलोटोव कॉकटेल से हमला कर 6 को किया घायल
अमेरिका: अमेरिका में एक आतंकी घटना सामने आई है. अमेरिका के कोलोराडो राज्य के बोल्डर इलाके में रविवार को एक शख्स ने कई लोगों पर जानलेवा हमला किया है. ये हमला मोलोटोव कॉकटेल से किया गया है. जो कि एक पेट्रोल बम की तरह काम करता है. इस हमले में 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. इस घटना को लेकर अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई ने कहा कि ये एक टार्गेट आतंकी हमला है.
एक मॉल के बाहर किया गया हमला
इजरायली बंधकों की याद में बोल्डर के आउटडोर मॉल के बाहर कुछ लोग एकत्र हुए थे. तभी वहां पर एक फिलिस्तीन समर्थक आ गया. उसने वहां पर खड़े लोगों के एक समूह पर मोलोटोव कॉकटेल (पेट्रोल बम) फेंक दिया. इससे कम से कम छह लोग झुलस गए.
फ्री फिलिस्तीन का लगाया नारा
हमलावर की पहचान मोहम्मद सबरी सोलिमन के रूप में हुई है. भीड़ पर हमला करने के बाद मोहम्मद सोलिमन ने 'फ्री फिलिस्तीन' का नारा भी लगाया. तभी उसे हिरासत में ले लिया गया. स्थानीय पुलिस ने कहा कि यह हमला गाजा में रह रहे इजरायली बंधकों की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया है. बोल्डर पुलिस प्रमुख स्टीफन रेडफर्न ने कहा कि उनके पास जो जानकारी है, वह अभी बहुत प्रारंभिक है.
काश पटेल ने कहा- ये आतंकी घटना
एफबीआई के डायरेक्टर ने इसे आतंकी घटना करार दिया है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे का मकसद जानना अभी जल्दबाजी होगी. पुलिस प्रमुख ने कहा कि गवाहों से अभी पूछताछ की जा रही है.
दोनों हाथों में लिए था मोलोटोव कॉकटेल की बॉटल
हिरासत में लिए जाने के दौरान हमलावर सोलिमन भी घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल से एक वीडियो में मिला है, जिसमें एक शख्स चिल्लाता हुआ दिखाई दिया, 'वह वहीं है. वह मोलोटोव कॉकटेल फेंक रहा है.' तभी एक पुलिस अधिकारी अपनी बंदूक निकाले हुए नंगे सीने वाले संदिग्ध की ओर आगे बढ़ा. उसके दोनों हाथों में मोलोटोव कॉकटेल की बॉटल लिए था. तभी उसे हिरासत में ले लिया गया.
पहले भी अमेरिका में हुई थी, ऐसी घटना
इजरायल और हमास के बीच युद्ध वैश्विक तनाव की ओर बढ़ा रहा है. इसने अमेरिका में यहूदी विरोधी हिंसा में वृद्धि में योगदान दिया है. यह घटना वाशिंगटन में दो इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की शिकागो में एक व्यक्ति द्वारा घातक गोलीबारी के एक सप्ताह से अधिक समय बाद हुई है. जिसने चिल्लाते हुए कहा था, 'मैंने यह फिलिस्तीन के लिए किया, मैंने यह गाजा के लिए किया है.'

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू