रॉबिन उथप्पा की भविष्यवाणी: इन दो टीमों को बताया फाइनलिस्ट, IPL 2025 फाइनल में नहीं होगी मुंबई इंडियंस!
रॉबिन उथप्पा: IPL 2025 में चार टीमें प्लेऑफ में पहुंच गई है. पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाने में सफल हो गई है. अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि इन चार टीमों में से वो दो टीम कौन सी होगी, जो IPL 2025 का फाइनल खेलेगी. ऐसे में भारत के पूर्व दिग्गज रॉबिन उथप्पा ने IPL 2025 के फाइनल को लेकर भविष्यवाणी की है और दो टीमों के नाम बताएं हैं जो इस बार IPL का फाइनल खेल सकती है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को फाइनलिस्ट करार नहीं दिया है. रॉबिन उथप्पा ने पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को IPL 2025 का फाइनलिस्ट करार दिया है और उम्मीद जताई है कि दोनों के बीच IPL 2025 का फाइनल खेला जाएगा.
जियो हॉटस्टार के साथ बात करते हुए उथप्पा ने कहा "आप टूर्नामेंट में सही समय पर लय चाहते हैं और प्ले-ऑफ में जाने से पहले सही तरह की प्रेरणा चाहते हैं. पंजाब ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की, लीग चरण के अंत संघर्ष करते दिखे लेकिन बाद में उन्होंने शानदार खेल दिखाकर प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली. पंजाब की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आई है. मेरे लिए, अर्शदीप सिंह ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, और यह वास्तव में पंजाब के लिए अच्छा संकेत है.इसका मतलब है कि वह एक बड़ा प्रदर्शन करने वाला है और वो महत्वपूर्ण मैचों में खेलने के लिए बेताब होंगे. मुझे पूरा यकीन है कि फाइनल RCB और PBKS के बीच होने वाला है."
उथप्पा ने ये भी माना है कि "जोश हेजलवुड के आने से RCB को बड़ा फायदा मिलेगा. मैंने शुरू से ही कहा है, मेरा मानना है कि फाइनल पंजाब और RCB के बीच होने वाला है. हेजलवुड के आने से RCB को फायदा होगा. हेजलवुड के पास गति है और उन्होंने अच्छी गेंदबाजी शुरू कर दी है. विराट कोहली को चेस मास्टर की भूमिका निभानी होगी, जैसा कि हम जानते हैं- 20 ओवर तक बल्लेबाजी करना होगा. जब वह ऐसा करता है, तो यह विरोधी पर दबाव आता है, खासकर डेथ ओवरों में."
उथप्पा ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "गेंदबाजों को भी आगे बढ़ने की जरूरत है.. मुझे खुशी है कि जोश हेजलवुड वापस आ गए हैं, जिससे भवनेश्वर कुमार को भी मदद मिलेगी. यश दयाल डेथ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. सुयश पिछले गेम में लड़खड़ा गए, लेकिन अगर वह अनुशासित होकर गेंदबाजी करते हैं तो कमाल हो जाएगा. इसके अलावा क्रुणाल पांड्या भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं."

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं