छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को बड़ी राहत, सरकार उठाएगी डेढ़ लाख तक के इलाज का खर्च
रायपुर: छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के इलाज के लिए 1.5 लाख रुपये तक का खर्च सरकार उठाएगी. राज्य में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना 2025 शुरू की गई है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि यह बहुत ही जनोपयोगी योजना है, जिसमें सड़क दुर्घटना होने पर पीड़ितों को कैशलेस मुफ्त इलाज का प्रावधान होगा. इसमें किसी भी पीड़ित परिवार को आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से जुड़े अस्पताल में 7 दिनों तक 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि यह मुफ्त इलाज एक व्यक्ति के लिए 1.5 लाख रुपये तक होगा. यानी अगर एक ही परिवार के दो लोगों का एक्सीडेंट होता है तो 3 लाख तक, अगर एक्सीडेंट में 3 लोग घायल होते हैं तो 4.5 लाख तक का मुफ्त इलाज संभव होगा. इसमें वे सभी अस्पताल शामिल होंगे जिन्हें आयुष्मान योजना के तहत शामिल किया गया है. यानि आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत किसी भी अस्पताल में नई योजना के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सात दिन तक डेढ़ लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अगर किसी की दुर्घटना होती है और उसे नजदीकी आयुष्मान से संबद्ध अस्पताल में ले जाया जाता है, लेकिन वहां भी इलाज के संसाधन नहीं हैं या कोई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है तो वह अस्पताल तुरंत मामले को दूसरे अस्पताल में भेज देगा। इसे पोर्टल में अपडेट किया जाएगा, ताकि विशेषज्ञ अस्पताल में तुरंत इलाज शुरू हो सके। जायसवाल ने बताया कि अब ट्रॉमा और पॉलीट्रॉमा के तहत कुछ और सक्षम अस्पतालों को इस योजना में शामिल किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके। इसके लिए सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल