जयपुर में बोले मोहन भागवत: भारत की भूमिका विश्व में 'बड़े भाई' की, शक्ति के बिना संभव नहीं, शक्ति हो तो ही दुनिया सुनती है प्रेम की भाषा
जयपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि भारत विश्व का सबसे प्राचीन देश है और उसकी भूमिका बड़े भाई की है. भारत विश्व में शांति, सौहार्द और धर्म का प्रचार करने वाला राष्ट्र है. इसके साथ-साथ संघ प्रमुख ने पाकिस्तान पर हालिया एक्शन का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के शक्ति संपन्न होना बहुत जरूरी है. वे शनिवार को जयपुर के हरमाड़ा स्थित रविनाथ आश्रम में आयोजित एक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. डॉ. भागवत ने कहा कि भारत में त्याग की परंपरा रही है. हम भगवान श्रीराम से लेकर भामाशाह तक उन सभी महापुरुषों को पूजते हैं जिन्होंने समाज के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि धर्म और शांति का संदेश देने के लिए भी शक्ति आवश्यक है.
शक्ति के बिना प्रेम की भाषा नहीं समझता विश्व
पाकिस्तान पर हुई हालिया सैन्य कार्रवाई का जिक्र करते हुए डॉ. भागवत ने कहा, भारत किसी से द्वेष नहीं रखता है, लेकिन दुनिया प्रेम और मंगल की भाषा तब ही सुनती है जब आपके पास शक्ति हो. यह इस दुनिया का स्वभाव है, जिसे बदला नहीं जा सकता. इसलिए विश्व कल्याण के लिए भारत को शक्ति संपन्न होना जरूरी है. हमारी ताकत को अब विश्व देख चुका है.
हिंदू धर्म का कर्तव्य है विश्व कल्याण
उन्होंने आगे कहा कि विश्व कल्याण हमारा धर्म है. विशेषकर हिंदू धर्म का तो यह पक्का कर्तव्य है. यह हमारी ऋषि परंपरा रही है, जिसे आज संत समाज आगे बढ़ा रहा है. कार्यक्रम के दौरान डॉ. भागवत ने संत रविनाथ महाराज के साथ अपने अनुभव साझा किए और कहा कि उनकी करुणा और प्रेरणा से संघ के स्वयंसेवकों को अच्छे कार्यों के लिए मार्गदर्शन मिलता है.
आज पुष्कर जाएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
इस अवसर पर भावनाथ महाराज द्वारा डॉ. मोहन भागवत को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ के प्रचारक, संतजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे. संघ प्रमुख आज पुष्कर भी पहुंचेंगे, जहां वो वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी राणा के बेटे की शादी में शामिल होंगे. इस शादी समारोह में प्रदेश बीजेपी और संघ से जुड़े कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे.

आयुर्वेद के अनुसार शहद के चमत्कारी फायदे, सेहत के लिए वरदान
जम्मू में तवी नदी के किनारों का होगा कायाकल्प, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, पत्नी तड़पती रही और पति बेबस
मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, किसानों से जुड़े बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
बंगाल में 9 मई को नए CM का शपथ ग्रहण, BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान
मंडे टेस्ट में फेल होती दिखीं दोनों फिल्में, दर्शकों की कमी साफ नजर आई
विजय की बड़ी उपलब्धि पर साउथ इंडस्ट्री में जश्न का माहौल
15 साल की मेहनत के बाद पूरा हुआ रघु शर्मा का सपना
“मुझे कॉल करो!” – IShowSpeed ने Virat Kohli को दिया चैलेंज
Mumbai Indians ने Lucknow Super Giants को हराया, लेकिन अंक तालिका में नहीं मिला बड़ा फायदा