मऊगंज में कानून व्यवस्था होगी और सख्त, पुलिस चौकियों को थानों में बदलने का प्रस्ताव भेजा गया
मऊगंज: मध्य प्रदेश के नवगठित जिले मऊगंज में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग ने निर्णय लिया है. जिसके लिए कई पुलिस चौकियों को थानों में तब्दील करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है. इसके साथ ही कई नई चौकियां बनाने का भी प्रस्ताव है. दरअसल मऊगंज जिला बनने के बाद से यहां पुलिस पिटाई कांड, शिखा कांड, गर्रा कांड, देवरा दंगा कांड जैसी कई घटनाएं हो चुकी हैं. जिसके चलते सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर और एसपी की नियुक्ति की है. इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल भी मांगा गया है. नए थाने और पुलिस चौकियों की स्थापना से अपराधों पर नकेल कसी जा सकेगी।
इन चौकियों को थाने में तब्दील करने का प्रस्ताव
पिपराही, खटखरी, भीर और हटा पुलिस चौकियों को थाने में तब्दील करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है. इसके साथ ही सीतापुर, बहेराडाबर, जड़कुड़, पहाड़ी और बहुती में नई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी. इसके अलावा एसएफ की एक बटालियन भी मांगी गई है।
सीएम मोहन यादव कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं
सीएम डॉ. मोहन यादव मई के अंत में देवतालाब में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे थाना, चौकी और बटालियन जैसी कई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।

Donald Trump की बड़ी चेतावनी: Iran को मिटाने की धमकी, सैन्य कार्रवाई शुरू
पांच राज्यों में कांग्रेस का कमाल, सियासत की सबसे बड़ी गेमर बनी
DMK गठबंधन पर सवाल, TVK संग जीत का दावा
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए ये घरेलू तरीके आजमाएं
महंगाई भत्ते में इजाफा, लाखों बैंक कर्मियों को मिलेगा फायदा
“पुरानी MI लौट आई” – Malti Chahar ने की Suryakumar Yadav की कप्तानी की तारीफ
Iranian Navy ने United States Navy के युद्धपोतों पर दागे चेतावनी भरे शॉट्स
सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला केस की सुनवाई, याचिकाकर्ता से कड़ा सवाल
तेज रफ्तार ने मचाया कहर, कई घायलों की हालत गंभीर
बंगाल फतह और राज्यसभा में बढ़ते कद से ‘ब्रांड मोदी’ फिर हुआ मजबूत