विश्व बैंक की मदद से संचालित परियोजनाएं समय से पूरी हों : एमडी भोंडवे
भोपाल : विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम, मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के आयुक्त सह प्रबंध संचालक संकेत भोंडवे से भोपाल के पालिका भवन में सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान भोंडवे ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि विश्व बैंक की सहायता से संचालित परियोजनाएं उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ क्रियान्वित की गई हैं और शेष निर्माण कार्य भी तीव्र गति से पूर्ण किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में संचालित योजनाओं को निश्चित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।
विश्व बैंक की सहायता से मध्यप्रदेश में विभिन्न शहरी अधोसंरचना परियोजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। इनमें धरमपुरी, भेड़ाघाट और शाजापुर में सीवरेज परियोजनाओं को पूरा किया जा चुका है, जबकि छिंदवाड़ा सीवरेज परियोजना अंतिम चरण में है और शहडोल में यह कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके अलावा बुरहानपुर और खरगौन में जल प्रदाय परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और सेवढ़ा जल प्रदाय परियोजना पर कार्य तेजी से किया जा रहा है।
बैठक में विश्व बैंक मिशन की ओर से रघु केशवन, रिद्धिमान साहा, सुज्योति नायर और डी.एम. मोहन ने भाग लिया। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी की ओर से प्रमुख अभियंता आनंद सिंह और उप परियोजना संचालक (तकनीकी) शैलेन्द्र शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल को परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रदान की। मिशन के समन्वय की जिम्मेदारी तकनीकी अधिकारी कमलेश भटनागर द्वारा निभाई गई।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार