साइकिल से गिरे तेजप्रताप का वीडियो शेयर कर दीपा मांझी ने पूछा- तेजू भइया....प्लेन कैसे उड़ाएंगे?
पटना। भारत-पाक तनाव के बीच जब राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजप्रताप यादव वायुसेना की वर्दी पहनकर बॉर्डर पर जाने की अनुमति मांग रहे थे, उसी दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने उन पर तीखा तंज कसा है। दीपा ने तेजप्रताप का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए उन्हें “बहुरूपिया” कहा और उनके हवाबाजी वाले जुनून पर सवाल उठा दिया है।
दरअसल शनिवार को दीपा मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तेजप्रताप का साइकिल से गिरते हुए 2018 का वीडियो फुटेज शेयर किया और लिखा, “तेजू भइया आप साइकिल से गिर जाते हैं, फाइटर प्लेन कैसे उड़ाएंगे?” उन्होंने आगे लिखा, कि “अपने तेजू भइया बहुरूपिया को भी शर्मा देते हैं। सावन में शंकर, भादो में कृष्ण, कभी घुड़सवारी, कभी साइक्लिंग, कभी जलेबी, कभी चापाकल स्नान। अब देश सेवा के जुनून में हवा में उड़ने की चाह है, लेकिन ठहरते कहीं नहीं।”
गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार सेना की वर्दी में तस्वीरें साझा कर रहे हैं और खुद को सीमा पर भेजने की मांग कर रहे हैं। दीपा मांझी का यह व्यंग्यात्मक पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई
मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात