‘भूल चूक माफ’ की रिलीज डेट बदली, मेकर्स बोले- पहले देश, फिर फिल्म
मुंबई। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की रिलीज डेट को लेकर निर्माताओं ने बड़ा फैसला लिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए यह फिल्म अब सिनेमाघरों पर नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। इस बात की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। मैडॉक फिल्म्स ने गुरुवार को ‘इंस्टाग्राम’ पोस्ट पर लिखा, “हाल ही में हुईं घटनाओं और पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपनी पारिवारिक मनोरंजन फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को 16 मई को सीधे प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला किया है। हम लोग इस फिल्म का जश्न सबके साथ सिनेमाघरों में मनाने को उत्सुक थे, लेकिन देश पहले है, जय हिंद।”
फिल्म का निर्माण दिनेश विजन की कंपनी ‘मैडॉक फिल्म्स’ के बैनर तले किया गया है। फिल्म में तनिष्क बागची ने संगीत दिया है, वहीं इरशाद कामिल ने गाने लिखे हैं। फिल्म के निर्देशक करण शर्मा ने आईएएनएस के साथ खास बात की और राजकुमार-वामिका के साथ काम करने के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से फिल्म में जान आ गई। उनकी एक्टिंग और मौजूदगी ने फिल्म को और भी बेहतर और खास बना दिया। आईएएनएस से बात करते हुए निर्देशक ने कहा, “जब मैंने कहानी लिखी, तब मैंने केवल उसकी बुनियाद तैयार की थी। लेकिन उस पर जो गहराई और बाकी खूबसूरत चीजें जुड़ी, वो राजकुमार और वामिका समेत फिल्मों में मौजूद कलाकारों की वजह से हुआ। निर्देशक, अभिनेता और पूरी टीम ने एक मिलकर यह काम किया है। करण ने आगे कहा, “फिल्म सिर्फ एक इंसान की मेहनत से नहीं बनती। जब पूरी टीम मिलकर, एक सोच और एक लक्ष्य पर काम करती है, तभी रिजल्ट अच्छा आता है। सिर्फ एक इंसान कहे कि ‘मैंने सब किया’, ये सही नहीं होता। अगर कलाकारों ने अपनी मेहनत और योगदान न दिया होता, तो यह फिल्म वैसी नहीं बन पाती जैसी बनी है।”

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह