छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे मुख्यमंत्री साय ने किए जारी
रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए आखिरकार वह समय आ ही गया है, जो परीक्षा देने के बाद अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दोनों कक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा की।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं और अभिभावक मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने सर्वर को अपडेट कर दिया है, ताकि पिछले सालों की तरह रिजल्ट देखने में कोई दिक्कत न आए।
हाईस्कूल में इतने छात्र पास हुए
छत्तीसगढ़ हाईस्कूल परीक्षा 2025 में कुल 323,094 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 145,141 लड़के और 177,953 लड़कियां थीं। इस साल पास होने वाले कुल छात्रों की संख्या 245,913 रही, जिससे परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 76.53% रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 80.70% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 71.39% रहा। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में 76.53% और 12वीं में 81.87% छात्र पास हुए हैं। हाईस्कूल में इशिका बाला ने टॉप किया है। उन्होंने 99.17% अंक हासिल किए हैं।
2.40 लाख छात्रों ने दी थी 10वीं की परीक्षा
10वीं में 2,40,422 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनमें से 519 छात्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई है। वहीं, परीक्षा के दौरान 16 नकल के मामले सामने आए हैं। 40 छात्रों की जांच चल रही है।
12वीं की परीक्षा में 3.28 लाख छात्र शामिल हुए थे
12वीं में 3,28,716 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें से 6163 छात्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई है। 25 नकल के मामले दर्ज किए गए हैं, और उन्हीं पांच छात्रों की जांच चल रही है।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह