सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में रचा इतिहास, 500+ रन बनाकर सचिन-डिकॉक का तोड़ा रिकॉर्ड
Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 विकेट पर 155 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए विल जैक्स ने 35 गेंदों पर 53 रन बनाकर घरेलू टीम के लिए शीर्ष स्कोरर रहे और सूर्यकुमार यादव 24 गेंदों पर 35 रन के साथ तीसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़े. आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कॉर्बिन बॉश ने 22 गेंदों पर 27 रन बनाकर मुंबई की पारी को अंत तक संभाला. IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर खुद को मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में साबित कर दिया है.
सूर्या इस सीज़न में 500 रन का आंकड़ा पार करते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा बार एक सीजन में 500+ रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा तीसरी बार किया है, जो MI इतिहास में किसी भी बल्लेबाज से ज्यादा है.
मुंबई इंडियंस के लिए 500+ रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
सूर्यकुमार यादव- 3 बार.
सचिन तेंदुलकर- 2 बार.
क्विंटन डी कॉक- 2 बार.

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह